Sunday, March 8, 2026 |
Home » विश्व Cancer दिवस पर Shalby Hospital जयपुर ने ‘Cancer मुक्त राजस्थान’ का संदेश दिया

विश्व Cancer दिवस पर Shalby Hospital जयपुर ने ‘Cancer मुक्त राजस्थान’ का संदेश दिया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडी/जयपुर
विश्व कैंसर दिवस पर Shalby Hospital, जयपुर और जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके संदर्भ में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देष्य से होटल सरोवर पोर्टिगो में एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यत: कैंसर के प्रति भ्रमित सूचनाओं, इसके बचाव और इसके इलाज के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इस उपलक्ष में शैल्बी कैंसर एण्ड रिचर्स इन्स्टीट्यूट के अनुभवी कैंसर रोग विशेषज्ञों की टीम से सर्जिकल ऑनकॉजिस्ट डॉ. नरेश जांगिड़, डॉ. दिनेश्स गुप्ता एवं डॉ. जीतेन्द्र शर्मा (हैड एंड नेक) तथा मेडिकल ऑनकॉजिस्ट डॉ. सुधीर पलसानिया उपस्थित थे। सभी विशेषज्ञों ने राजस्थान में बढ़ती कैंसर की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की और मुख्यत: महिलाओं में स्तन कैंसर और पुरूषों में मुंह और फेफड़ों इत्यादि के कैंसर के कारण निदान और रोकथाम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी की सचिव सीमा सैठी ने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई सालों कैंसर के प्रति जागरूता का सामाजिक कर्तव्य निभा रही है, मगर इस लड़ाई में राजस्थान के प्रत्येक निवासी को अपनी भूमिका निभानी होगी, तभी राजस्थान कैंसर मुक्त हो सकेगा। जिसमें सबसे पहले तम्बाकु इत्यादि का सेवन को रोकना प्राथमिकता रहेगी।
शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर के सी.ए.ओ. अंकित पारीक ने बताया कि एक समय था जब कैंसर का नाम आते ही मरीज जीवन की आशा ही खो देता था, मगर आज मेडिकल एडवांस्टमेंट की बदोलत कैंसर की समय पर जांच और निरन्तर इलाज के आधार पर इसका निदान संभव हो पा रहा है। शैल्बी जयपुर कैंसर रोगियों की रोकथाम, जांच, निदान और उपचार के लिए निरन्तर समर्पित और सदैव प्रयासरत है। शैल्बी में मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के अतंर्गत हजारों मरीजों ने इस लड़ाई में जीत हासिल की है।
Shalby Hospital,, जयपुर के डिप्टी सी.ए.ओ. विशाल शर्मा ने बताया कि शैल्बी पिछले 6 वर्षों से कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएषन थेरेपी इत्यादि सहित व्यापक कैंसर देखभाल सेवाएं प्रदान कर रहा है। शैल्बी जयपुर ने अब तक 25 हजार से अधिक कीमौथैरेपी, 10 हजार से अधिक रेडिएशन थैरेपी और 2 हजार से अधिक कैंसर सर्जरी कर कई मरीजों की कैंसर की लड़ाई में जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई है।



You may also like

Leave a Comment