Sunday, July 5, 2026 |
Home Exclusiveविश्वास और भरोसे की पहचान है विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग वर्क्स

विश्वास और भरोसे की पहचान है विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग वर्क्स

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | कुंजेश कुमार पतसारिया | विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग वर्क्स  राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित एक पुरानी और प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कंपनी है। यह मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और औद्योगिक उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव से संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी का मुख्यालय माखूपुरा क्षेत्र में है, जो अजमेर के औद्योगिक इलाके के निकट स्थित है। यह छोटे-मध्यम उद्योगों, फैक्टरियों, कृषि पंपों और अन्य विद्युत उपकरणों वाले ग्राहकों के लिए विश्वसनीय नाम मानी जाती है। पिछले दिनों कंपनी के ओनर हेमंतकुमार शर्मा से बातचीत हुई तो उन्होंने कंपनी की सेवाओं और भविष्य में विस्तारित करने के संबंध में जानकारी दी।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
मैंने फस्र्ट ईयर की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरी तरह से अपने पुश्तैनी व्यवसाय में उतर आया।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
यह व्यवसाय हमारा पुस्तैनी है। बचपन से ही मुझे भी व्यवसाय करने की रूचि थी, क्योंकि दादा, पिता अशोक कुमार और चाचा हरिश कुमार शर्मा को व्यवसाय करते हुए देखता था। उनकी प्रेरणा से ही मैं इस व्यवसाय में आ गया। शुरू में थोड़ा बहुत ही उनके साथ समय दे पाता था, लेकिन बाद में पूरा समय उनके साथ काम सीखने और ग्राहकों से ढील करने में लगाता रहा। जब पूरा काम सीख गया तो व्यवसाय में पूरी तरह से उतर गया। कंपनी की स्थापना वर्ष, 1961 में दादा जी ने की थी। यह अजमेर में मोटर रिपेयर एवं सर्विसेज की श्रेणी में टॉप प्लेयर्स में शामिल है। शुरू में यह छोटे स्तर पर इलेक्ट्रिक मोटरों की वाइंडिंग और रिपेयर का काम करती थी, लेकिन समय के साथ इसने अपने क्षेत्र को विस्तार दिया। कंपनी करीब 14 वर्षों से सक्रिय रूप से सूचीबद्ध है। आज यह 11 से 25 कर्मचारियों के साथ काम कर रही है और स्थानीय उद्योगों की जरूरतों को पूरा करती है। विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग वक्र्स मुख्य रूप से सर्विस-ओरिएंटेड कंपनी है, जो इलेक्ट्रिक मोटरों की रिवाइडिंग और संबंधित मरम्मत कार्य करती है। यह नई मोटरें या बड़े पैमाने पर उत्पादन नहीं करती, बल्कि पुरानी व खराब मोटरों को फिर से उपयोग योग्य बनाने पर फोकस करती है। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में एसी इलेक्ट्रिकल मोटर रिवाइंडिंग, डीसी इलेक्ट्रिकल मोटर रिवाइंडिंग, अल्टरनेटर इलेक्ट्रिकल मोटर रिवाइंडिंग, एसी रोटर रिवाइंडिंग, एचटी (3.3 KVA -11 KVA) एंड एलटी (440 Volts x 220 Volts) और औद्योगिक उपकरणों की मरम्मत और रखरखाव प्रमुख है। इसके अलावा कंपनी के पास Siemens, WEG, Hindustan Electric का अधिकृत सेवा केंद्र भी उपलब्ध हैं।

इस कंपनी को स्टील रैक्स का मैन्युफैक्चरर भी बताया गया है, पर इसका मुख्य फोकस इलेक्ट्रिकल मोटर वाइडिंग और रिपेयर ही है। यह इलेक्ट्रिक मोटर्स और जेनरेटर्स के अंतर्गत काम करती है। कंपनी छोटे-बड़े उद्योगों, कृषि क्षेत्र, वर्कशॉप्स और अन्य विद्युत आधारित व्यवसायों की जरूरतें पूरी करती है। ग्राहक आमतौर पर खराब मोटर लेकर आते हैं, जिन्हें विशेषज्ञता से रिवाइंड कर नई जैसी बना दिया जाता है, जिससे लागत बचती है और डाउनटाइम कम होता है।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
हरेक व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आना स्वाभाविक है। हमारे व्यवसाय में भी आई, पर हमने ईमानदारी, क्वालिटी और पारदर्शिता के साथ काम को अंजाम दिया है। जो भी काम हम करते हैं, वह पूरी गारंटी के साथ करते हैं। ग्राहकों को पूरी तरह से संतुष्ट करके चलते हैं, तभी काम को आगे बढ़ा पा रहे हैं।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं।
कई सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के कारण हम समय-समय पर गरीबों और आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों का सहयोग प्रदान करते रहते हैं। हम लाइंस क्लब आस्था और जांगिड़ समाज के जुड़े होने के कारण आर्थिक सहयोग प्रदान करते रहते हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?
मेरे आदर्श चाचा जी हरिश शर्मा हैं, इनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलकर ही हम आगे बढ़ पा रहे हैं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
लोगों का विश्वास जीतना ही हमारा सर्वोपरि लक्ष्य है। अपने व्यवसाय को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का भी मकसद है। अभी हमने नाइजेरिया (सूडान) से काम ले रखा है। अभी वेंडर के जरिए काम कर रहे हैं, आगे चलकर खुद काम लेंगे।

नए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर बढ़ा सकें?
युवाओं से मेरा यही सुझाव है कि वे जो भी व्यवसाय करें ईमानदार से करें। इसके अलावा अपनी क्वालिटी को बरकरार रखते हुए आगे काम को बढ़ाते रहें।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?
सरकार से हमारी यही अपेक्षाएं है कि वह जीएसटी को थोड़ा कम कर सरलीकरण करें, ताकि बेवजह परेशानी नहीं झेलनी नहीं पड़े।



You may also like

Leave a Comment