Tuesday, June 30, 2026 |
Home Metro City Specialऊर्जा मंत्री ने किया सात करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

ऊर्जा मंत्री ने किया सात करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा जिले में स्थित सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ऊर्जा मंत्री ने कोटा सांगोद रोड़ पर 1 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली खेडली काकूनिया वाया गरमोडी सडक़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली झाड में 4 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालरी में 29 लाख 33 हजार की लागत से लाइब्रेरी एवं साइंस लैब के कार्य तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजूरी में 9 लाख 93 हजार रुपए की लागत से कक्षा कक्षा के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
शिलान्यास समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालरी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली झाड़ में आयोजित हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। राज्य में पूर्ववर्ती सरकार के समय इसमें ब्रेक लगा। अब विकास की प्रक्रिया को दोगुनी गति से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख तक बढ़ा दी गई है, जिससे किसानों को न्यूनतम ब्याज दर पर 5 लाख रुपए तक का ऋण मिल सकेगा। केंद्र की जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना थी। जेजेएम के तहत वर्ष 2025 तक हर घर तक जल पहुंचना था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार की अकर्मण्यता के चलते जेजेएम के कार्यों में देरी हुई। अब केन्द्र सरकार ने राजस्थान में योजना की क्रियान्विति वर्ष 2028 तक के बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि परवन योजना में वंचित क्षेत्र को लाभ दिलाने के लिए भी सर्वे शुरू हो गया है।
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि झूलते तारों के कारण ट्रिपिंग, फॉल्ट या जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के कार्य को टालने की प्रवृत्ति छोड़ दें। बिना सिफारिश के भी कोई व्यक्ति कार्यालय में काम से आता है तो उसको महत्व मिलना चाहिए।
टेल तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश: ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि सावन भादो परियोजना में सावन भादो डैम के गेट का जीर्णोद्धार कराकर टेल तक पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को टेल तक हर हालत में पानी पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आलनिया बांध की रिपेयरिंग, मेंटेनेंस और पक्का करने का काम किया जाएगा। इसके लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। साथ ही, आमली झाड़ में सडक़ रिपेयरिंग और पैच वर्क का काम मंडी कमेटी के द्वारा जल्दी शुरू किया जाएगा। आमली झाड़ में जल्दी ही जीएसएस बनेगा जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार हो सकेगा।



You may also like

Leave a Comment