Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Specialजयपुर में आयोजित होगा TIE GLOBAL SAMMIT-2025

जयपुर में आयोजित होगा TIE GLOBAL SAMMIT-2025

नवोन्मेषकों और उद्यमियों की अगली पीढ़ी को मिलेगा सशक्तिकरण

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। TiE को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि TiE ग्लोबल समिट (TGS) का 10वां संस्करण TiE राजस्थान में होगा, जिसका आयोजन दिसंबर 2025 में ऐतिहासिक शहर जयपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर TiE राजस्थान द्वारा उद्यमशीलता के सफल 25 वर्ष पूरे होने के TiE का मौका भी होगा, जो राज्य के उद्यमी और निवेशक पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थन में TiE के गहरे प्रभाव को दर्शाता है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में वैश्विक निवेशकों, उद्यमियों और TiE सदस्यों का विविध और गतिशील समुदाय एक साथ आकर नवाचार को आगे बढ़ाने, व्यापार विकास को बढ़ावा देने और प्रभावशाली नेटवर्किंग अवसर बनाने की दिशा में काम कर सकेगा।
TiE ग्लोबल समिट का यह महत्वपूर्ण संस्करण उद्यमशीलता उत्कृष्टता एवं वैश्विक सहयोग का एक दशक पूरा होने के अवसर को परिलक्षित करता है, जो भारत में प्रथम TiE की स्थापना के बाद से उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की इसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह कार्यक्रम भारत और विदेशों में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम को उजागर करेगा और विचारोत्तेजक चर्चाओं, सलाह और निवेश अवसरों के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगा।
टीजीएस 2025 की तारीखों पर टिप्पणी करते हुए, TiE के ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन अमित गुप्ता ने कहा कि हम TiE ग्लोबल समिट के इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण का आयोजन जयपुर में करने के लिए उत्साहित हैं जो एक ऐसा शहर है जहाँ संस्कृति और नवाचार का एक खूबसूरत मिलन देखने को मिलता है। राजस्थान खुद को नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और सतत पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के पथ पर है। जयपुर शहर प्रौद्योगिकी-कुशाग्र और स्टार्टअप-अनुकूल गंतव्य के रूप में उभरा है और इसलिए यह ‘उद्यमिता के ओलंपिक’ के आयोजन हेतु एक आदर्श शहर बना है जहाँ दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक एकत्र होकर अपने उद्यमिता को सफर को आगे बढ़ा सकते हैं। TiE ग्लोबल समिट एक वैश्विक आंदोलन है जो दुनिया भर के नवप्रवर्तकों को नई ऊंचाइयां छूने और दुनिया भर के कुछ सबसे आशाजनक नवाचार पारिस्थितिकी प्रणालियों को सुर्खियों में लाने की अनुमति देता है।
TiE ग्लोबल समिट, द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है, जो वैश्विक स्तर पर उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत से ही, इस प्रमुख कार्यक्रम ने उद्यमियों, निवेशकों और व्यवसाय अग्रणियों को जुडऩे, सहयोग करने और अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है जो लगातार विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में विकास और सफलता को बढ़ावा देते हैं।
TiE के ग्लोबल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के उपाध्यक्ष, मुरली बुक्काटनम ने कहा कि हैदराबाद में आयोजित TiE ग्लोबल समिट 2022 का अध्यक्ष होने के नाते मुझे स्वयं यह देखने का सौभाग्य मिला कि इस पैमाने का शिखर सम्मेलन किसी शहर के उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र पर किस तरह स्थायी प्रभाव डाल सकता है। हैदराबाद में हमने जो ऊर्जा, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा दिया है, उसकी एक स्थायी विरासत बन गई है और मुझे विश्वास है कि हम TiE ग्लोबल समिट 2025 के साथ जयपुर में भी उसी स्तर का परिवर्तन लाने में अवश्य सफल होंगे। 2016 में हमारे पहले समिट से लेकर अब तक, TiE ग्लोबल समिट का काफी विकास हुआ है और जयपुर को 2025 का संस्करण प्रदान करना शहर की क्षमता और दुनिया भर के उद्यमियों को सशक्त बनाने के हमारे मिशन दोनों का प्रमाण है।



You may also like

Leave a Comment