Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Special100 गज का प्लाट पाकर चहक उठी SKJ ज्वैलर्स डांडिया महारास प्रतिभागी पवनदीप

100 गज का प्लाट पाकर चहक उठी SKJ ज्वैलर्स डांडिया महारास प्रतिभागी पवनदीप

तिलक बिल्डर्स एंड सालों प्रोडक्शन ने विनर्स को जारी किया पट्टा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। दस वर्षीय पवनदीप जागिड की ख़ुशियों का ठिकाना ना रहा है जब उसे अनायास ही पता चला कि SKJ ज्वैलर्स डांडिया महारास में भाग लेने भर से वो सौ गज के प्लॉट की मालकिन बन गई हैं।
ग़ौरतलब है कि इस बार डांडिया महारास-2024 में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए तिलक बिल्डर्स एंड सालो प्रोडक्शन की ओर से 100 गज का प्लॉट उपहार स्वरूप दिया गया था, जिसमें अनायास ही छोटी सी बच्ची पवन दीप जागिड का नाम विनर्स के रूप में सामने आया। सोमवार को विनर्स पवन दीप एवं उसके माता-पिता को तिलक बिल्डर्स एंड सालो प्रोडक्शन के ऑफिस में इन्वाइट कर सालो ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन राम टेलर, मार्केटिंग हैड हेमन्त एवं डांडिया महारास के डायरेक्टर पवन टांक ने सह सम्मान अयोध्या नगर के 100 गज के प्लॉट का आवंटन कर पट्टा उपहार स्वरूप भेंट किया।
इसके अलावा भी डांडिया प्रतिभागियों को प्रतिदिन ढेरों पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें SKJ ज्वैलर्स, वीवो स्मार्ट फोन, पुजारा टेलीकॉम की ओर से ढेरों गिफ़्ट्स, मंदाकिनी साडीज की ओर से सैंकडों डिज़ाइनर आउटफिट्स, रामाज् कुर्तीज् की ओर से शानदार सलवार सूट, ऑजोर स्पा की ओर से कॉम्प्लिमेंट कूपन एवं फेमस फैशन डिज़ाइनर पूजा राणावत, सिटी वाइव्स, नारायणा हॉस्पिटल, खाओ सा , नटराज, सभी सहयोगियों की ओर से प्रतिदिन नौ कन्याओं को पूजन कर आकर्षक उपहार भेंट किए गए।



You may also like

Leave a Comment