Wednesday, March 4, 2026 |
Home » Rising rajasthan summit-2024 के तहत जिला स्तरीय समिट में 638 करोड़ के MOU हुए

Rising rajasthan summit-2024 के तहत जिला स्तरीय समिट में 638 करोड़ के MOU हुए

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राईजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट 2024 का आयोजन दिनाक 9, 10, 11 दिसम्बर 2024 को किया जा रहा है। उक्त आयोजन की सफलता हेतु जिला स्तरीय एक दिवसीय इनवेस्ट मीट का आयोजन अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में रखा गया है।
जिला प्रशासन के तत्वाधान में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार मूड की अध्यक्षता में दिनांक 18.10.2024 को औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा स्थित विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन भवन में औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा, झोटवाड़ा, जैतपुरा, कालाडेरा, मण्डा, आकेडा डूगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ जयपुर में निवेश के संबंध में चर्चा की गयी।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा के अध्यक्ष जगदीश सोमानी, महासचिव पुष्प कुमार स्वामी के साथ अन्य उद्यमियों द्वारा भाग लिया गया। रीको इकाई कार्यालय जयपुर (उत्तर) के अन्तर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रो में लगभग 3,500 इकाईयां कार्यरत है। रीको द्वारा स्थापित औद्योगिक क्षेत्र में इकाईयां स्थापित करने के रूझान के साथ उद्यमियों द्वारा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं रीको के अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग 638 करोड़ का निवेश किये जाने के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये, जिनके द्वारा 2 वर्ष के अन्दर झकई स्थापित कर लगभग 5,000 व्यक्तियों को रोजगार देना प्रस्तावित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए फोर्टी कार्यकारी अध्यक्ष डॉ, अरुण अग्रवाल द्वारा मंच का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
जगदीश सोमानी, अध्यक्ष पुष्प कुमार स्वामी, महासचिव व समस्त कार्यकारिणी विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ने कार्यक्रम में पधारे शिल्पी पुरोहित महाप्रबंधक, जिला उद्योग जयपुर के कोठारी, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक रीको एवं अन्य विभागों से पधारे हुए अधिकारीगण विश्वकर्मा, झोटवाड़ा, सरना डूंगर, जैतपुरा कालाडेरा औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एव महासचिव व पदाधिकारियों, उद्योगपतियों व अन्य विभागीय अधिकारियों का स्वागत किया।
जगदीश सोमानी ने कहा कि राज्य में नए निवेश से औद्योगिक क्षेत्र में नई क्रांति आएगी तथा नई-नई योजनाओं का समावेश किया जाएगा। वहीं पुष्प कुमार स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवीनतम निवेश से राज्य का विकास होगा, नए निवेश का लाभकारी फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य गण तथा विश्वकर्मा, झोटवाड़ा, सरना डूंगर, मंडा जैतपुरा औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष, महासचिव व सभी पदाधिकारी तथा उद्योगपतिगण उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment