Tuesday, September 29, 2026 |
Home Metro City Specialराजस्थान घूमर डांस प्रतिभा सम्मान से 50 महिलाएं सम्मानित

राजस्थान घूमर डांस प्रतिभा सम्मान से 50 महिलाएं सम्मानित

by Business Remedies
0 comments
बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। रंग कलश संस्था एवं आईना दिखाओ फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान घूमर डांस फेस्टिवल प्रतिभा सम्मान से विभिन्न फील्ड की 50 महिलाओं को जे. के के अम्बा बाडी स्थित सेमिनार हाल में सम्मानित किया गया। रंग कलश संस्था के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक नन्द के. पारीक ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान रखने वाली प्रतिभाशाली महिला शक्ति को सम्मान से मंच पर उपराना, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आईना दिखाओ फाउंडेशन के अध्यक्ष और सचिव एवं घूमर संयोजक आर्यन माहेश्वरी, शिवानी पुरोहित ने जानकारी दी कि अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध घूमर नृत्य का भव्य आयोजन 21 दिसम्बर 2024 को पराशर गार्डन पारीक कॉलेज बनी पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10 वर्ष से 80 वर्ष तक की महिलाएं भाग लेगी। रंग कलश के उपाध्यक्ष घनश्याम पारीक ने जानकारी दी कि आज के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कॉमेडी कलाकार सजनी पारीक, भवई नृत्य गुरु डॉक्टर रूप सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुभाष गोयल, दिव्यांशी सेवा संस्था की फाउंडर हिना वाधवानी, सपना जैन, केसर सिंह राठौड़ तथा रत्न व्यवसायी अनिल मौसून उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम के दौरान हिमांशु पारीक, प्रीति विनह तथा संतोष गुप्ता ने नए पुराने फिल्मी गीतों से श्रोताओं को मनोरंजन से सराबोर किया। कार्यक्रम में रंग कलश संस्था के संरक्षक राम प्रकाश शाह , कमलेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, राजेश गोयनका, प्रदीप सिंघल, उषा खटोड तथा अतिथि अनीता अग्रवाल, मंजू पारीक, अनीता गुप्ता, सुमन पारीक तथा बरखा शर्मा उपस्थित रही। अंत में संस्था कोषाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया।


You may also like

Leave a Comment