Wednesday, July 1, 2026 |
Home Metro City Specialदिगम्बर जैन महासमिति पश्चिम संभाग ने मनाया 50वां स्वर्णिम समारोह

दिगम्बर जैन महासमिति पश्चिम संभाग ने मनाया 50वां स्वर्णिम समारोह

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल व दिगम्बर जैन महासमिति पश्चिम संभाग के तत्वाधान में होटल फर्न दुर्गापुरा में ५०वां स्वर्णिम समारोह स्वास्थ शिविर परिचर्चा के रूप में मनाया।
इस दौरान सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ. के.के. बंसल, डॉ. विकास, डॉ. अभिनव गुप्ता आदि ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बचाने व गंभीर बीमारियों से बचने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जंक फूड के सेवन से बचें, भोजन में संतुलित आहार सामग्री, प्रतिदिन दो किलोमीटर पैदल चलें। इस तरह से डायबिटीज जैसी बीमारी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। साथ ही मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि उपकरण का उपयोग करते समय हर एक घंटे बाद पांच मिनट का रेस्ट करें।
डॉ. बलवीर सिंह वालिया ने बताया कि महासमिति के सदस्यों को 25 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाता है। नि:सहाय, आर्थिक स्थिति से कमजोर मरीजों का उपचार नि:शुल्क किया जाता है। पत्रकार सुरेंद्र कुमार जैन बडजात्या ने बताया कि अध्यक्ष निर्मल सांघी, उत्तम पांड्या, महावीर जैन, आईपीएस अनिल जैन, शकुंतला जैन, डॉ. जीसी जैन, अर्पित बडजात्या, प्रमोद कुमार भारिल्ल, वीरेंद्र सेठी, जिनेन्द्र, महासमिति के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।



You may also like

Leave a Comment