Home Educationपतंजलि का बड़ा शोध: दालचीनी में छिपा है मधुमेह नियंत्रण का प्राकृतिक सूत्र, अमेरिकी जर्नल ने स्वीकारा

पतंजलि का बड़ा शोध: दालचीनी में छिपा है मधुमेह नियंत्रण का प्राकृतिक सूत्र, अमेरिकी जर्नल ने स्वीकारा

by Business Remedies
0 comments
patanjali
  • पतंजलि के वैज्ञानिकों के शोध को अमेरिकी जर्नल ‘Elsevier’ ने लगाई मुहर
  • वर्षों से ऋषि-मुनि दालचीनी के गुणों को दुनिया को बताते रहे हैं
  • मानव जीवन की गंभीर बीमारियों में प्राकृतिक समाधान प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य: Acharya Balkrishna

हरिद्वार। Patanjali के वैज्ञानिकों की दिन-रात की मेहनत एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चमक बिखेर रही है। Patanjali के वैज्ञानिकों की ओर से दालचीनी को लेकर किए जा रहे अनुसंधान को अमेरिका के प्रसिद्ध जर्नल Elsevier के Food Research International ने न केवल स्वीकार किया है अपितु इस बात पर भी मुहर लगा दी है कि दालचीनी में मिलने वाले जैव सक्रिय तत्व से मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी को भी नियंत्रित किया जा सकता है। यह शोध वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद को जहां बड़ा बल देती है, वहीं, मधुमेह के इलाज में दालचीनी की भूमिका को लेकर इलाज के नये आयाम खोल देती है।

हजारों साल पहले से ऋषि कहते आ रहे हैं कि- “उक्ता दारुसिता स्वाद्वी तिक्ता चानिलपित्तहृत्। सुरभि: शुक्रला बल्या मुखशोषतृषापहा।। (भा.प्र.नि. कर्पूरादिवर्ग ६६-६७)”

यानि दालचीनी वायु व पित्त का हरण करके शुक्र और बल के रूप को बढ़ाने वाला होता है। वैसे भी हम दालचीनी के गुणों को वर्षों से जानते और समझते आ रहे हैं लेकिन जो Patanjali के वैज्ञानिकों के पुरुषार्थ से वैश्विक स्तर पर निकलकर सामने आया है और जिसे विज्ञान ने अब मान्यता दे दी है, वह आयुर्वेद में मील का पत्थर साबित होगा।

दरअसल, दालचीनी को लेकर Patanjali के वैज्ञानिक लंबे समय से अनुसंधान कर रहे थे। अनुसंधान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रमाणिक तथ्यों को अमेरिका के प्रसिद्ध जर्नल ‘Elsevier’ के Food Research International को भेजा गया। जहां उन्होंने न केवल Patanjali के रिसर्च को स्वीकार किया बल्कि उस तथ्य को भी माना, जिसमें Patanjali के वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में दालचीनी से मधुमेह नियंत्रण की बात कही। अंतर्राष्ट्रीय जर्नल ने दालचीनी के जैव सक्रिय तत्वों (बायो Availability) व मधुमेह के नियंत्रण में उसकी भूमिका (Hypoglycemic) व विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ प्रयोग करने पर उसकी प्रभावशीलता के संदर्भ में Patanjali की ओर से किए गए अनुसंधान को स्वीकार किया है। Patanjali के वैज्ञानिकों ने दालचीनी के विविध खाद्यान्न के साथ व स्वतंत्र व सुरक्षित उपयोग से संबंधित वैज्ञानिक पहलुओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया। जिसका प्रथम बार विश्व के प्रसिद्ध जर्नल ने स्वीकार किया। बता दें कि Food Research International जर्नल खाद्य विज्ञान और पोषण के क्षेत्र की विश्व स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिका है। इसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पोषण, जैव सक्रिय तत्व, स्वास्थ्य प्रभाव और खाद्य तकनीक से जुड़े शोध प्रकाशित होते हैं। इस जर्नल में शोध प्रकाशित होना वैज्ञानिक समुदाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है क्योंकि यहां प्रकाशित शोध कठोर Review प्रक्रिया से गुजरते हैं।

‘हमारा उद्देश्य केवल शोध करना नहीं, बल्कि ऐसे परिणाम देना है जो मानव जीवन की गंभीर बीमारियों में प्राकृतिक समाधान प्रस्तुत कर सकें। दालचीनी पर यह अध्ययन उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। प्रकृति में ही स्वास्थ्य का संपूर्ण समाधान निहित है, और आयुर्वेद उसी प्रकृति के नियमों को विज्ञान की भाषा में प्रस्तुत करता है। दालचीनी पर हुआ यह शोध उसी सत्य को पुनः स्थापित करता है।

Acharya Balkrishna, महामंत्री, Patanjali Yogpeeth, हरिद्वार



You may also like

Leave a Comment