Kalyan Jewellers India Limited ने वित्तीय वर्ष 2026 में ₹35,743 करोड़ का कन्सॉलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के ₹25,045 करोड़ के मुकाबले 43% अधिक है। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष के ₹714 करोड़ के लाभ के मुकाबले, वित्तीय वर्ष 26 में कंपनी का कन्सॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 86% की बढ़त के साथ ₹1,350 करोड़ रहा।
वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का कन्सॉलिडेटेड रेवेन्यू ₹10,275 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹410 करोड़ रहा, जो क्रमशः 66% और 118% की वृद्धि दर्शाता है।
भारत और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मजबूत प्रदर्शन
भारत में कंपनी का रेवेन्यू ₹8,994 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹366 करोड़ रहा, जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले क्रमशः 68% और 97% की बढ़त देखी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेवेन्यू ₹1,157 करोड़ रहा (पिछली बार ₹807 करोड़), जो 43% से अधिक की वृद्धि है। साथ ही, शुद्ध लाभ 105% बढ़कर ₹29 करोड़ हो गया (पिछली बार ₹14 करोड़)।
Candere का प्रदर्शन
कंपनी के लाइफस्टाइल ज्वेलरी प्लेटफॉर्म ‘Candere‘ ने इस तिमाही में ₹131 करोड़ का राजस्व और ₹3 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।
Ramesh Kalyanaraman का बयान
Kalyan Jewellers India Limited के कार्यकारी निदेशक, श्री Ramesh Kalyanaraman ने कहा: “हमने पिछले वित्तीय वर्ष का समापन शानदार प्रदर्शन के साथ किया है और वही सकारात्मक गति इस नए वित्तीय वर्ष में भी बनी हुई है। इस वर्ष अक्षय तृतीया के दौरान व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। उपभोक्ता मांग का रुझान निरंतर उत्साहजनक बना हुआ है, विशेष रूप से वर्तमान तिमाही में शादियों के सीजन की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है।”




