नई दिल्ली| BR News Network |वैश्विक और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत ने अप्रैल में 22.8 अरब डॉलर के 220 सौदों को मंजूरी दी है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई है। Grant Thornton Bharat की रिपोर्ट में कहा गया है कि महीने के दौरान हुए पांच अरब डॉलर से अधिक मूल्य वाले बड़े सौदों ने कुल 17.4 अरब डॉलर का योगदान दिया, जो कुल डील वैल्यू का करीब 80 प्रतिशत है।
18.7 अरब डॉलर के 103 सौदे
रिपोर्ट में कहा गया कि Merger and Acquisition (M&A) गतिविधियां कुल डील वैल्यू की सबसे बड़ी वजह रहीं। अप्रैल में 18.7 अरब डॉलर मूल्य के 103 M&A सौदे दर्ज किए गए, जो मई 2022 के बाद सबसे अधिक मासिक M&A वैल्यू है। महीने-दर-महीने आधार पर M&A सौदों का मूल्य करीब 1000 प्रतिशत बढ़ा, जबकि डील वॉल्यूम में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
21 Outbound Transaction हुए
वहीं, Outbound गतिविधियां डील मार्केट में सबसे प्रभावशाली रहीं। इस दौरान 17.7 अरब डॉलर मूल्य के 21 Outbound Transaction हुए। Private Equity (PE) निवेश के मामले में भी बाजार में चुनिंदा, लेकिन मजबूत वृद्धि देखने को मिली। अप्रैल में 3.2 अरब डॉलर मूल्य के 109 सौदों की घोषणा की गई। हालांकि, PE डील की मात्रा (Volume) घटकर साल के सबसे निचले मासिक स्तर पर आ गई, जबकि डील मूल्य (Value) इस साल अब तक के दूसरे सबसे उच्च स्तर पर बने रहे, जो कम, लेकिन बड़े लेन-देन की ओर बदलाव का संकेत देता है।
IPO के जरिये जुटाए 450 Million Dollar
इसके अलावा, सार्वजनिक पूंजी बाजार भी महीने के दौरान सक्रिय रहे। अप्रैल में 6 IPO के जरिए 450 Million Dollar जुटाए गए, जबकि दो Qualified Institutional Placement (QIP) से 548 Million Dollar जुटाए गए।
डील मार्केट का भारत में मजबूत प्रदर्शन
Grant Thornton Bharat की Shanthi Vijeta के अनुसार, भारत के डील मार्केट ने अप्रैल में मजबूत प्रदर्शन किया और बड़े Outbound सौदों की वापसी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा किए गए वैश्विक अधिग्रहण उनकी बढ़ती रणनीतिक महत्वाकांक्षा को दर्शाते हैं, जबकि IPO और QIP में लगातार सक्रियता भारत के मजबूत पूंजी बाजार तंत्र को दिखाती है। सेक्टर के हिसाब से Pharmaceutical सेक्टर डील वैल्यू के मामले में सबसे आगे रहा। वहीं, Infrastructure और Manufacturing सेक्टर में भी बड़े सौदों के जरिए मजबूत गतिविधियां देखने को मिलीं।
Retail और Consumer सेक्टर सबसे सक्रिय
रिपोर्ट के अनुसार, Retail एवं Consumer और IT व ITES सेक्टर डील मात्रा के लिहाज से सबसे सक्रिय क्षेत्र रहे। वहीं, Real Estate सेक्टर पहली बार M&A Volume के मामले में सबसे सक्रिय सेक्टर बनकर उभरा और Energy एवं Natural Resources सेक्टर के साथ संयुक्त रूप से 16-16 सौदों के साथ शीर्ष पर रहा।




