UTI Large Cap Fund भारत का पहला इक्विटी-उन्मुख फंड है, जिसकी शुरुआत अक्टूबर 1986 में हुई थी। यह फंड पिछले 38 वर्षों से अधिक समय से निवेशकों के लिए संपत्ति निर्माण का मजबूत रिकॉर्ड रखता है।
UTI Large Cap Fund एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त रखने वाली बड़ी कंपनियों में निवेश करती है। यह स्टॉक चयन के लिए “Blend” निवेश शैली अपनाता है। यानी यह रणनीति Growth और Value — दोनों प्रकार के शेयरों का संतुलित मिश्रण तैयार करती है, जिससे हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने वाला इक्विटी पोर्टफोलियो बनाने का प्रयास किया जाता है।
फंड का उद्देश्य ऐसी कंपनियों में निवेश करना है, जिनकी बुनियाद मजबूत हो, कर्ज नियंत्रित हो, राजस्व वृद्धि लगातार बनी रहे, लाभप्रदता पर फोकस हो, पूंजी लागत की तुलना में बेहतर रिटर्न हो और जिनका Operating Cash Flow लगातार मजबूत बना रहे। ऐसी कंपनियाँ भविष्य के विस्तार के लिए Free Cash Flow उत्पन्न कर सकती हैं और मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी के कमजोर पड़ने से बचा सकती हैं।
अपनी “Blend” निवेश रणनीति के तहत UTI Large Cap Fund उन कंपनियों में निवेश कर सकता है, जिनके पास मजबूत प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता हो और जहाँ:
बाजार कंपनियों की दीर्घकालिक विकास क्षमता या उनकी कीमतों पर नियंत्रण (Pricing Power) की क्षमता को कम आंक रहा है।
अनुकूल मांग चक्र, बाजार एकीकरण, नियामक बाधाओं के हटने या कंपनी-विशिष्ट कारकों जैसे लागत दक्षता के कारण विकास की गति में सुधार हो रहा है।
व्यवसाय में अधिक पूँजी की आवश्यकता है, लेकिन कंपनियाँ सावधानी से निवेश करती हैं और कुशलतापूर्वक काम करती हैं।
कंपनियों के पास उच्च RoCE (पूँजी पर रिटर्न) पर Cash Flow को दोबारा निवेश करने के अवसर हैं।
उस विशेष सेक्टर के भीतर अन्य कंपनियों की तुलना में Valuation आकर्षक है।
यह रणनीति निवेशकों को गुणवत्तापूर्ण कंपनियों के पोर्टफोलियो के जरिए लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण का अवसर प्रदान करती है।
फंड के पोर्टफोलियो में प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं जैसे: HDFC Bank Limited, ICICI Bank Limited, Reliance Industries Limited, Infosys Limited, Kotak Mahindra Bank Limited, Larsen & Toubro Limited, Bharti Airtel Limited, Bajaj Finance Limited, Axis Bank Limited और Eternal Limited। शीर्ष 10 शेयरों की पोर्टफोलियो में लगभग 50% हिस्सेदारी है।
30 अप्रैल 2026 तक Overweight (अधिक निवेश): Consumer Services, Consumer Durables, Information Technology (IT), Construction और Realty। Underweight (कम निवेश): Power, FMCG, Healthcare, Oil, Gas and Consumable Fuel, और Metals & Mining।
30 अप्रैल 2026 तक फंड का कुल Asset Under Management (AUM) 12,052 करोड़ रुपये से अधिक था। फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि और/या आय वितरण हासिल करना है। यह फंड अनुशासित निवेश रणनीति का पालन करता है और अपनी शुरुआत से अब तक हर वर्ष लाभांश वितरण की परंपरा बनाए हुए है। UTI Large Cap Fund अब तक लगभग 4,500 करोड़ रुपये का कुल लाभांश वितरित कर चुका है।




