मदर्स डे केवल एक दिन मनाना नहीं है, बल्कि माँ के उन अनगिनत बलिदानों और उस सहज अंदाज़ को सम्मान देने का दिन है जिसे हम अक्सर देख नहीं पाते। माँ के खामोश त्याग और उनके निस्वार्थ प्यार को शब्दों में पिरोना मुश्किल है, पर एक शानदार आभूषण उन्हें वह चमक दे सकता है, जो उनके चेहरे की मुस्कान बन जाएगी—जिसे वह सिर्फ खास मौकों पर नहीं, बल्कि हर दिन बहुत ही शान से पहन सकेंगी।
यहाँ आभूषण केवल एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि यादों की एक सुंदर निशानी बन जाते हैं। यह माँ के व्यक्तित्व का आईना हैं, जो उनके हर अंदाज़ को निखारते हैं—चाहे वो रोज़मर्रा के पल हों या कोई खास अवसर। माँ जितनी अनमोल हैं, यह आभूषण उनकी उसी अहमियत का एक खूबसूरत प्रतिबिंब हैं।
कल्याण ज्वेलर्स का लाइफस्टाइल ब्रांड ‘केनडियर’, ऐसे आभूषण पेश करता है जो बहुत ही सोच-समझकर बनाए गए हैं और पहनने में सहज हैं। बेहद सूक्ष्म डिज़ाइन्स से लेकर प्रभावशाली कलाकारी तक, ये डिज़ाइन्स माँ के प्रति आपके प्यार को एक प्राकृतिक और सुंदर अंदाज़ में बयां करते हैं—बिना किसी दिखावे के, पूरी सादगी और गरिमा के साथ।
केनडियर बाए कल्याण ज्वेलर्स के मदर्स डे एडिट के कुछ खास डिज़ाइन –
स्टाइलिश भी, सहज भी – रैली डायमंड एंड फैंसी जेमस्टोन रिंग
केनडियर की रैली रोज़ गोल्ड रिंग सादगी और खूबसूरती का एक प्यारा संगम है। फूलों जैसे डिज़ाइन वाली इस अंगूठी में गहरे गुलाबी स्टोन और चमकते हीरे लगे हैं। इसका नया ‘ओपन’ डिज़ाइन इसे मॉडर्न बनाता है, और वज़न में हल्की होने के कारण इसे रोज़ाना बड़े आराम से पहना जा सकता है। इसका आज के ज़माने का डिज़ाइन हर ड्रेस के साथ जंचता है। चाहे ऑफिस जाना हो या कोई पार्टी, यह अंगूठी माँ की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
प्लेन ग्लिमर डायमंड वी रिंग
शार्प और मॉडर्न लुक वाली यह वी-शेप रिंग अपनी सादगी के लिए जानी जाती है। हीरों की बारीक चमक इसके सिंपल डिज़ाइन को और भी सुंदर बनाती है। इसे आप अकेले पहनें या दूसरी अंगूठियों के साथ मिलाकर, यह उन महिलाओं के लिए एकदम सही है जिन्हें सादगी पसंद है।
क्लासिक ट्रेंड डायमंड कफ ब्रेसलेट
कारीगरी और रंगों का एक सुंदर संगम— केनडियर का यह रोज़ गोल्ड ब्रेसलेट अपनी खास बनावट के लिए जाना जाता है। इसमें दो सुंदर डिज़ाइन हैं, जिन्हें गहरे नीले स्टोन और हीरों की बारीक चमक से सजाया गया है। इसका आधुनिक ‘ओपन-एंडेड’ डिज़ाइन इसे पहनने में हल्का और आसान बनाता है। चाहे रोज़ाना का पहनावा हो या कोई खास मौका, यह ब्रेसलेट पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का एक बेहतरीन तालमेल है।
एनचेंटिंग फ्लोरल डायमंड और जेमस्टोन ब्रेसलेट
सादगी और रंगों के जादू से भरा, केनडियर का यह रोज़ गोल्ड ब्रेसलेट देखने में जितना सुंदर है, पहनने में उतना ही हल्का। इसके स्लीक बैंड पर बने गोल डिज़ाइन में रंग-बिरंगे पत्थर और हीरे जड़े हैं, जो इसे एक खास पहचान देते हैं। यह ब्रेसलेट मॉडर्न भी है और शालीन भी। चाहे रोज़ाना का काम हो या कोई खास जश्न, यह हर पल में रंगों की खुशियाँ और चमक भर देगा। इस मदर्स डे, माँ को दें उनकी तरह ही एक ग्रेसफुल तोहफा!
आर्मीडा डायमंड ईयररिंग्स
स्टाइलिश और चमकदार, केनडियर की ये गोल्ड ईयररिंग्स अपनी लहरों जैसी बनावट के लिए खास हैं। इसमें परतों के साथ जड़े हुए हीरे हर हलचल पर एक सुंदर चमक बिखेरते हैं। इसका लंबा और झुकाव वाला डिज़ाइन चेहरे को एक आकर्षक लुक देता है। ये ईयररिंग्स किसी खास मौके के लिए तो बेहतरीन हैं ही, पर ये रोज़ाना के अंदाज़ को भी और ज़्यादा निखार देंगे। इस मदर्स डे, माँ को दें ये खूबसूरत तोहफा जो उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देगा।
जि़सेल डायमंड डैंगल ईयररिंग्स”
अपनी खास बनावट और हल्की चमक के साथ, जि़सेल डायमंड ईयररिंग्स हर लुक को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। लहरों की तरह गिरते हुए हीरों का यह डिज़ाइन चेहरे को एक प्यारी चमक देता है। ये ईयररिंग्स किसी पार्टी या जश्न के लिए तो शानदार हैं ही, लेकिन इनकी सादगी ऐसी है कि इन्हें रोज़ाना भी बहुत ग्रेस के साथ पहना जा सकता है। इस मदर्स डे, माँ को दें ये चमकते हुए ईयररिंग्स, जो उनकी हर शाम और हर दिन को यादगार बना देंगे।




