Wednesday, March 4, 2026 |
Home » भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत, रणनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है आगे: Piyush Goyal

भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत, रणनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है आगे: Piyush Goyal

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/नई दिल्ली (IANS)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी बहुत मजबूत, स्थिर है और रणनीतिक तथा आर्थिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है।

Indo-American Chamber of Commerce के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को लेकर चिंता की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका की दोस्ती लोकतंत्र, विविधता और साझा विकास के मजबूत आधार पर खड़ी है।

मंत्री Goyal ने कहा कि अमेरिका भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखता है और दोनों देश व्यापार और वाणिज्य को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका जैसी बड़ी साझेदारी कई मुद्दों पर आधारित होती है और हर मुद्दा अपनी गति से आगे बढ़ता है।

Goyal ने कहा कि बातचीत हमेशा चलती रहती है और भारत को किसानों, मछुआरों, छोटे उद्योगों और कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखकर आगे बढऩा होता है।

उन्होंने बताया कि पिछले 10-12 सालों में भारत ‘फ्रैजाइल फाइव’ देशों से निकलकर दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।

Goyal ने कहा कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके पीछे मजबूत बैंकिंग सिस्टम, कम महंगाई, नियंत्रित घाटा, बढ़ती उपभोक्ता मांग और GST से मजबूत हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ी वजहें हैं।

प्रधानमंत्री Narendra Modi की सोच का जिक्र करते हुए Goyal ने कहा कि भारत केवल उभरता हुआ बाजार नहीं बल्कि विकास का उभरता हुआ मॉडल है।

उन्होंने कहा कि ‘अमृत भारत 2047’ की ओर भारत की यात्रा मजबूत आर्थिक आधार, समावेशी और टिकाऊ विकास, 140 करोड़ लोगों को कवर करने वाले कल्याण मॉडल और भारत की युवा शक्ति पर आधारित है।

भारत हर साल 24 लाख से ज्यादा STEM स्नातक तैयार करता है और कई विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के जरिए अपनी साझेदारी बढ़ा रहा है।

Goyal ने कहा कि भारत आज एक ऐसा देश है जहां हर बच्चे को भोजन, कपड़ा, घर, इलाज, शिक्षा, बिजली, साफ पानी और डिजिटल सुविधा जैसी बुनियादी जरूरतें मिल रही हैं, जो पहले बड़ी चुनौतियां थीं।



You may also like

Leave a Comment