Gurugram, नवंबर, 2025: ACME Solar Holdings Limited की Subsidiary – ACME Aaklera Power Technology Private Limited को Rajasthan Vidyut Viniyamak Aayog (RERC) से कानून में बदलाव के मुआवजे के रूप में लगभग रु 47.40 करोड़ मिले हैं। इस निर्णय के परिणामस्वरूप, SECI के साथ अनुबंधित 250 Megawatt के Solar Project को 15 वर्षों की अवधि के लिए तकरीबन 3.5 फीसदी अतिरिक्त राजस्व लाभ मिलने की उम्मीद है। यह मामला नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग में विनियामक निश्चितता और परियोजना विकास लागत स्थिरता के लिए मिसाल कायम करता है।
भुगतान किए गए मुआवजे में Solar Cell एवं Modules पर Basic Custom Duty लगाने, GST को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने और Transport Cost के लिए मुआवजा शामिल है। कुल राशि 15 वर्षों की अवधि में 9 फीसदी की छूट दर पर Annuity Mechanism के ज़रिए प्राप्त की जाएगी, जिससे अप्रत्याशित विनियामक लागत में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की उचित रिकवरी सुनिश्चित होगी तथा परियोजना की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
माननीय RERC द्वारा समय पर निर्णय और समयबद्ध तरीके से अतिरिक्त लागत के भुगतान के निर्देशों ने Investors और Developers के भरोसे को मजबूत किया है, जो देश में नवीकरणीय ऊर्जा विकास के लिए एक अनुकूल विनियामक वातावरण को बढ़ावा देता है।

