Saturday, July 4, 2026 |
Home Banking and InsuranceEMI को समझना : आपके अगले गैजेट खरीद के लिए Smart Financing

EMI को समझना : आपके अगले गैजेट खरीद के लिए Smart Financing

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली आज की आकांक्षाओं से संचालित अर्थव्यवस्था में, एक नया गैजेट या उपकरण खरीदना केवल आवश्यकता के बारे में नहीं है – यह आपकी जीवन शैली को अपग्रेड करने के बारे में है। चाहे वह एक आकर्षक नया स्मार्टफोन हो, गर्मियों के ताप को मात देने के लिए एक शक्तिशाली एयर कंडीशनर हो, या आरामदायक पारिवारिक मूवी नाइट्स के लिए एक स्मार्ट टीवी हो, ये खरीदारी अब ईएमआई (समान मासिक किस्तें) के लचीलेपन के कारण पहुंच के भीतर हैं। लेकिन इससे पहले कि आप उस ‘शून्य डाउन पेमेंट’ या ‘नो-कॉस्ट ईएमआई’ ऑफऱ की और जाएं, यह समझना महत्वपूर्ण है कि EMI वास्तव में कैसे काम करती है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
सही ऋण अवधि का चुनाव : EMI की खूबी उसकी सरलता में निहित है: यह आपकी खरीदारी की लागत को निश्चित मासिक भुगतानों में बांट देती है, जिससे बिग टिकट वाली वस्तुएं आपके जेब को खाली किए बिना कहीं अधिक सुलभ हो जाती हैं।
एक ईएमआई राशि मुख्य रूप से तीन कारकों से निर्धारित होती है – ऋण राशि (उत्पाद लागत), ब्याज दर (ऋणदाता द्वारा दर्शाएं गए या जीरो कास्ट संरचना), और ऋण चुकौती अवधि (3 से 12 महीने या उससे अधिक)।
फिक्स्ड बनाम फ्लोटिंग दर: जब ऋण चुनते हैं, तो आपको अक्सर दो विकल्पों का सामना करना पड़ेगा। फिक्स्ड और फ्लोटिंग। एक फिक्स्ड ब्याज दर का मतलब है कि ऋण अवधि के दौरान हर महीने एक निश्चित राशि काटी जाएगी, जो बजट बनाने के लिए बहुत अच्छा है और यदि आप स्थिरता पसंद करते हैं तो यह आपके लिए उपयुक्त है। दूसरी ओर, एक फ्लोटिंग या परिवर्तनीय ब्याज दर एक ऐसी राशि है जो प्रचलित बाजार स्थितियों के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है, जिसका अर्थ है कि यदि ब्याज दरें गिरती हैं तो आपकी ईएमआई कम हो सकती है, लेकिन अप्रत्याशित रूप से बढ़ भी सकती है।
जीरो कास्ट ऑफऱ : त्योहारों के मौसम में अक्सर आकर्षक जीरो कास्ट ईएमआई सौदे आते हैं। त्योहारों के दौरान प्रचारित ईएमआई ऑफऱ के साथ अपनी खरीदारी का समय निर्धारित करने से आपको कैशबैक या एक्सचेंज बोनस जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिल सकते हैं। हालांकि, एक जीरो कास्ट ऑफऱ के साथ प्रोसेसिंग शुल्क भी लग सकता है।
वित्तीय स्वास्थ्य का आकलन : ऋण लेने से पहले, अपने वित्तीय स्वास्थ्य का व्यापक मूल्यांकन सर्वोपरि है। आपको अपनी आय, मौजूदा वित्तीय दायित्वों और कुल खर्चों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ईएमआई का प्रबंध किया जा सकता है। वित्तीय विशेषज्ञ अक्सर सलाह देते हैं कि स्वस्थ वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए कुल ईएमआई एक व्यक्ति की मासिक आय के 40 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Credit Score महत्वपूर्ण है : एक उच्च क्रेडिट स्कोर (750+) कम ब्याज दरों और न्यूनतम कागजी कार्रवाई को अनलॉक कर सकता है। यदि आप क्रेडिट के लिए नए हैं, तो आप कनज्यूमर ड्यूरेबल लोन का लाभ उठा सकते हैं और समय पर ईएमआई भुगतान के साथ अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बना सकते हैं। भारत में, चार क्रेडिट इनफार्मेशन कंपनियां, सिबिल, एक्सपीरियन, इक्वीफॉक्स और हाईमार्क आरबीआई द्वारा लाइसेंस प्राप्त हैं। ये एजेंसियां आपके पुनर्भुगतान व्यवहार के आधार पर आपको क्रेडिट स्कोर देती हैं।
एक वित्तीय उपकरण : छोटे उपभोक्ता ऋणों और आसान ईएमआई योजनाओं के उभार ने भारत में खरीदारी के तरीके को बदल दिया है। पहली बार ऋण लेने वाले, मिलेनियल्स और निम्न से मध्यम आय वर्ग के लोग अब आत्मविश्वास से सपनों और सामथ्र्य के बीच के अंतर को पाट रहे हैं। उपभोक्ता वित्त कंपनियों द्वारा समर्थित ये साल्यूशन्स केवल सुविधा के बारे में नहीं हैं; वे सीमित या बिना के्रडिट हिस्ट्री वाले लोगों को भी क्रेडिट तक पहुंच प्रदान करके वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दे रहे हैं।
आशीष तिवारी, चीफ मार्केटिंग आफीसर, Home Credit India

 



You may also like

Leave a Comment