Thursday, July 16, 2026 |
Home Metro City Special82% भारतीय ट्रैवलर्स की पसंद हेरिटेज और फेस्टिवल टूरिज्म: ललित के. पंवार

82% भारतीय ट्रैवलर्स की पसंद हेरिटेज और फेस्टिवल टूरिज्म: ललित के. पंवार

12वां आईएचएचए एनुअल कन्वेंशन और 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग संपन्न

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। हाल ही में जारी सांस्कृतिक पर्यटन रिपोर्ट बताती है कि 82त्न भारतीय पर्यटक हेरिटेज और त्योहारों के लिए यात्रा करना पसंद करते हैं। पर्यटन वर्तमान में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 5% का योगदान देता है। अगर हम इसे बढ़ाकर 10% कर सकें, तो इस क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ रोजग़ार सृजित करने की क्षमता है। यह बात राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन के पूर्व चेयरमैन, आईएएस, ललित के पंवार ने कासल कानोता में आयोजित 12वें आईएचएचए एनुअल कन्वेंशन के समापन पर एक सत्र को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि पर्यटन में उन क्षेत्रों में भी रोजग़ार पैदा करने की अनोखी क्षमता है ,जहां अवसर कम हैं, जैसे रेगिस्तानी इलाके। पंवार ने यह भी बताया कि विदेशी पर्यटकों का आगमन अब महामारी से पहले की स्थिति पर पहुंच रहा है, जो उद्योग के सुधार और विकास के लिए अच्छे संकेत हैं।
भारत में हेरिटेज टूरिज्म एवं पर्यटन को प्रमोट करने के उदेश्य के साथ आयोजित इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) के दो दिवसीय 12वें आईएचएचए एनुअल कन्वेंशन और 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग का जयपुर स्थित कासल कानोता में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दो दिवसीय कन्वेंशन के दौरान विविध विषयों पर ज्ञानवर्धक एवं रोचक सत्रों का हुआ आयोजन, जिसमें पर्यटन एवं हेरिटेज प्रॉपर्टीज के भविष्य और संरक्षण पर चर्चा की गई।
ठाकुर रणधीर विक्रम सिंह मंडावा मेमोरियल अवॉर्ड: इस अवसर पर पहली बार हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ठाकुर रणधीर विक्रम सिंह मंडावा मेमोरियल अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड आईएचएचए के प्रेसिडेंट एमिरेट्स, एचएच महाराजा गज सिंह द्वारा नीमराणा होटल्स के चेयरमैन, अमन नाथ को प्रदान किया गया। इस दौरान स्वर्गीय रणधीर विक्रम सिंह मंडावा की बेटियां रोहिणी सिंह, नियति सिंह और भतीजा अंगद मंडावा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि रणधीर विक्रम सिंह मंडावा का जब निधन हुआ था, तब वे आईएचएचए के अध्यक्ष थे। वे हेरिटेज टूरिज्म के क्षेत्र में प्रख्यात नाम रहे हैं, जिन्हें विश्व पर्यटन में मंडावा और शेखावाटी क्षेत्र को आगे लाने का श्रेय जाता है।
‘फ्यूचर ऑफ टूरिज्म’ पर सत्र
कन्वेंशन के दौरान ‘फ्यूचर ऑफ टूरिज्म’ विषय पर एक ज्ञानवर्धक पैनल चर्चा का आयोजन हुआ। इस चर्चा के दौरान राजस्थान के युवा होटेलियर्स पैनल में शामिल हए। उन्होंने गेस्ट द्वारा किसी जगह की मौखिक रूप से तारीफ (वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी) करने को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव अन्य गेस्ट्स पर भी ज्यादा असरदार होता है। वहीं, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कई नए डिजिटल टूल्स की मदद से अब ऐसी जगहें भी लोगों के सामने आ रही हैं, जो पहले पर्यटकों की नजरों से छुपी हुई थीं। उन्होंने बताया कि आज के समय में किसी भी ब्रांड के लिए ऐसा इन्फ्लुएंसर चुनना जरूरी हो गया है, जो उसकी कहानी को उस भाव के साथ लोगों तक पहुंचा सके, जैसा भाव उस कहानी में छुपा होता है।



You may also like

Leave a Comment