Saturday, January 24, 2026 |
Home » इलाज में ईमानदारी ने Dr. Naveen Sharma को दिलाई अलग पहचान

इलाज में ईमानदारी ने Dr. Naveen Sharma को दिलाई अलग पहचान

महंगे इलाज को बनाया किफायती, मरीजों को मिली वास्तविक राहत

by Business Remedies
0 comments

एक साधारण basement clinic से शुरू होकर आज 125 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक orthopedic और sports injury hospital तक का सफ़र — Jaipur के प्रसिद्ध orthopedic surgeon Dr. Naveen Sharma की यात्रा ईमानदारी, नैतिकता और patient-centric सोच का जीवंत उदाहरण है। भारत के प्रमुख medical institutions से training और international fellowship के बाद उन्होंने ऐसा model खड़ा किया, जहाँ मुनाफ़े से ज़्यादा मरीज का विश्वास मायने रखता है। प्रस्तुत है उनसे विशेष बातचीत—

प्रश्न 1: आपने Jaipur में एक ऐसा orthopedic और sports injury hospital स्थापित किया है जहाँ देशभर से मरीज आते हैं। आपकी अब तक की यात्रा और इस center की विशिष्टता क्या है?

उत्तर:
मैंने अपनी MBBS SMS Medical College, Jaipur से की और इसके बाद KEM Hospital, Mumbai से post-graduation किया। आगे Germany, South Korea और Switzerland में fellowship के दौरान modern orthopedic techniques का अनुभव मिला।
वर्ष 2017 में मैंने Jaipur में orthopedics और sports injury को समर्पित hospital शुरू किया। उद्देश्य स्पष्ट था—high quality treatment, affordable cost पर।

आज हमारे यहाँ Jharkhand, Bihar, Tamil Nadu और Karnataka जैसे राज्यों से मरीज आते हैं। जिन surgeries की cost अन्य जगहों पर लगभग ₹3 लाख होती है, वही procedures हमारे यहाँ ₹70,000–₹80,000 में की जाती हैं। hospital admission निःशुल्क है और medicines व consumables minimum cost पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
हम marketing पर निर्भर नहीं रहते; हमारी पहचान मरीजों के trust से बनी है।

प्रश्न 2: इस क्षेत्र में specialization हासिल करने की प्रेरणा आपको कहाँ से मिली?

उत्तर:
MBBS के दौरान मैंने महसूस किया कि Jaipur में dedicated sports injury centers की भारी कमी है। मरीजों को treatment के लिए Mumbai या Delhi जाना पड़ता था, जहाँ खर्च बहुत अधिक होता था।
यहीं से यह विचार पैदा हुआ कि एक ऐसा hospital होना चाहिए जहाँ economically weaker patients भी बिना quality compromise किए इलाज करवा सकें।

हम मरीजों को पूरी तरह recovery होने तक hospital में रहने की सुविधा बिना किसी additional charge के देते हैं। कई बार इसका financial burden हमें उठाना पड़ता है, लेकिन patient care से समझौता कभी नहीं किया।

प्रश्न 3: sports injury surgery को लेकर आमतौर पर कौन-से myths प्रचलित हैं?

उत्तर:
एक common myth यह है कि sports injury surgery कम उम्र में नहीं करानी चाहिए, जबकि 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र में यह पूरी तरह safe होती है।
दूसरा myth यह है कि recovery में बहुत लंबा समय लगता है। modern techniques के कारण आज recovery पहले से कहीं तेज़ हो गई है।
इसके अलावा यह भी माना जाता है कि ये surgeries बहुत expensive होती हैं, जबकि सही model अपनाकर इन्हें आम आदमी के लिए भी accessible बनाया जा सकता है।

प्रश्न 4: hospital की स्थापना के शुरुआती वर्षों में आपको किन challenges का सामना करना पड़ा?

उत्तर:
मैंने एक छोटे से basement clinic और एक operation theatre से शुरुआत की थी। इससे पहले मैंने बड़े corporate hospitals में काम किया, जहाँ कई बार institutional policies जरूरतमंद मरीजों को financial relief देने में बाधा बनती थीं।

अपना hospital शुरू करने से मुझे अपने values के अनुसार medicine practice करने की freedom मिली। मैंने कई बार patients को unnecessary surgeries से मना किया, भले ही उससे financial loss हो। समय के साथ patients का trust हमारी सबसे बड़ी strength बन गया।

प्रश्न 5: आपका hospital कहाँ स्थित है और आप किन surgeries के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं?

उत्तर:
Advance Orthopedic and Sports Injury Hospital Jaipur में Metro Station E-7, Shyam Nagar, New Sanganer Road, Metro Pillar 95 के पास, Vivek Vihar, Sodala में स्थित है। hospital की capacity 125 beds की है।

हम विशेष रूप से ACL/PCL ligament surgery, shoulder dislocation surgery, DAA hip replacement और arthroscopy के लिए जाने जाते हैं।
मेरी पत्नी Dr. Abha Sharma hospital की senior physician हैं और operations व young patients की care की जिम्मेदारी संभालती हैं। देशभर से doctors यहाँ fellowship के लिए आते हैं।

प्रश्न 6: सबसे common sports injuries कौन-सी होती हैं?

उत्तर:
ACL ligament tear सबसे common injuries में से एक है, जो X-ray में दिखाई नहीं देती और इसके लिए MRI की आवश्यकता होती है।
इसके अलावा Covid के बाद avascular necrosis (AVN) के cases में भी वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण steroids का excessive use रहा है।

प्रश्न 7: orthopedic surgery में AI और robotics की भूमिका को आप कैसे देखते हैं?

उत्तर:
वर्तमान में AI और robotics general surgery में अधिक effective हैं। orthopedic surgery में robotics accuracy में मदद करता है, लेकिन इससे cost काफी बढ़ जाती है।
हालाँकि AI का उपयोग post-operative rehabilitation, exercise guidance और data management में बेहद useful है।

प्रश्न 8: आपके center के लिए आपका long-term vision क्या है?

उत्तर:
मेरा सपना है कि हमारे यहाँ trained doctors अपने-अपने शहरों में इसी तरह के ethical, affordable और patient-centric hospitals स्थापित करें।
भव्य buildings से अधिक ज़रूरी है right technology और honest treatment। मेरे लिए यही true healthcare है।



You may also like

Leave a Comment