Business Remedies / Jaipur। Hopeweavers Foundation की ओर से रविवार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक ‘Kindness Walk-2025’ का आयोजन किया गया। walk की शुरुआत Jagatpura स्थित Vindhyachal Society से हुई तथा 1-2 किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः वहीं समाप्त हुई। कार्यक्रम का media partner Business Remedies रहा। आयोजन में करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
walk का उद्देश्य समान विचारधारा वाले लोगों के बीच kindness (दया और सकारात्मकता) का संदेश फैलाना और एकत्रित gift items के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना था। gift distribution 25 December (Christmas) को Ramnagar कच्ची बस्ती में किया जाएगा।
प्रतिभागियों के लिए photo booth, pledge wall तथा fresh juice की व्यवस्था की गई। walk में शामिल सभी participants और volunteers को appreciation certificate देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, 25 December से 1 January तक एक kindness challenge भी चलेगा। इसमें कोई भी व्यक्ति Instagram page पर social service से जुड़ा कोई अच्छा कार्य करते हुए अपनी photo post कर सकता है और page को tag कर सकता है। winners को medal, prizes, certificate और page पर special story के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

