Saturday, July 4, 2026 |
Home EducationAmity University ने 5 दिवसीय फ्रैंकोफोनी 2025 मनाया

Amity University ने 5 दिवसीय फ्रैंकोफोनी 2025 मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर   एमिटी स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज, Amity University राजस्थान (एयूआर) ने सांस्कृतिक, अकादमिक आदान-प्रदान और व्यावसायिक विकास के अनूठे मिश्रण के साथ फ्रैंकोफोनी 2025 का जश्न मनाया। 5 दिवसीय प्रोग्राम में Amity University राजस्थान के वैल्यू एडेड प्रोग्राम के फ्रेंच स्टूडेंट्स के द्वारा ‘मैं फ्रैंकोफोन हूं, मैं फ्रेंच में लिखता हूं’ थीम के तहत एक प्रोजेक्ट डिस्प्ले, एक सांस्कृतिक समारोह और फ्रेंच शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) शामिल था।
‘भाषा, साहित्य, अनुवाद और डिजिटल शिक्षण की शिक्षा’ फ्रेंच कक्षा में उपकरणों, रणनीतियों, तकनीकों और एआई एकीकरण का चयन’ शीर्षक वाले कार्यक्रम को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम डीएसटी एंड पर्स, भारत सरकार, एसोसिएशन ऑफ इंडियन फ्रेंच प्रोफेशनल्स एंड रिसर्चर्स (एआईएफआरओ), पुडुचेरी और गोयल पब्लिशर्स, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व एमिटी स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज की प्रमुख, एफडीपी निदेशक और संयोजक प्रो. (डॉ.) दीपा चक्रवर्ती ने अपनी टीम के साथ किया। इसमें कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें मरीन मिशेल, फ्रेंच भाषा के लिए सहयोग के लिए अताशे (उत्तरी क्षेत्र), भारत में फ्रांसीसी दूतावास, जिन्होंने उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहले दिन एफडीपी प्रतिभागियों को संबोधित किया। एफडीपी में प्रसिद्ध विद्वानों और विशेषज्ञों के कई व्यावहारिक सत्रों की श्रृंखला शामिल थी। उल्लेखनीय वक्ताओं में एरी गौटियर, ओस्लो, नॉर्वे में स्थित एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखक और कवि, और हाल ही में एयूआर में मानद प्रोफेसरशिप से सम्मानित डॉ. अरुकुमार संथालिंगम, एआईएफआरओ के अध्यक्ष और शेवेलियर डान्स लश्ऑर्डे डेस पाम्स एकेडमिक्स के प्रो. नीलांजन चक्रवर्ती, सीएमईएलएलसीएस के कॉर्डिनेटर विश्वभारती, शांतिनिकेतनय और फ्रेंच भाषा और साहित्य में कई अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। सत्रों में फ्रेंच और फ्रैंकोफोन साहित्य में इनोवेटिव, समकालीन समय में अनुवाद की चुनौतियां और फ्रेंचक्लासरूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित किया गया। चर्चाओं में फैकल्टी मैंबर्स के टीचिंग प्रेक्टिस को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें वर्तमान छात्रों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजिटल टूल और अभिनव रणनीतियों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। एफडीपी का उद्देश्य प्रतिभागियों को शैक्षिक वातावरण को बदलने और अधिक अकादमिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करना था।

उद्घाटन सत्र में Amity University राजस्थान के 370 से अधिक छात्रों और 33 फैकल्टी मैंबर्स ने भाग लिया। एफडीपी के दौरान चर्चा किए गए विविध विषयों में डिजिटल युग के अनुकूल होने और भाषा शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की प्रासंगिकता और महत्व को रेखांकित किया। एकेडमिक एक्सीलेंस को बढ़ावा देने, फ्रेंच भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने और भारत और उसके बाहर एजूकेशन प्रेक्टिस के विकास में योगदान देने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

 



You may also like

Leave a Comment