Monday, July 6, 2026 |
Home Metro City Specialअग्रवाल मेटल वक्र्स प्रा. लि. ने जिला अस्पताल भिवाड़ी को वाटरकूलर, आरओ प्लांट सहित मेडिकल उपकरण भेंट किये

अग्रवाल मेटल वक्र्स प्रा. लि. ने जिला अस्पताल भिवाड़ी को वाटरकूलर, आरओ प्लांट सहित मेडिकल उपकरण भेंट किये

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/भिवाड़ी। भिवाड़ी शहर की प्रमुख कम्पनी अग्रवाल मेटल वक्र्स प्रा. लि. ने बीएमए के सहयोग से सामाजिक सरोकारता के तहत 1 अप्रैल, 2025 को राजकीय जिला अस्पताल, भिवाड़ी में एक सोनाग्राफी मशीन, ऑटोक्लेव मशीन, मल्टीपेरा मॉनीटर, सर्जिकल एवं मेडिकल उपकरण, 2 वाटरकूलर और आरओ प्लांट सहित, 1.5 टन के 3 एयर कन्डीनशन, 55 इंच एलईडी टीवी उपलब्ध कराये गये। इस सभी उपकरणों की कीमत लगभग 30 लाख रूपये है, इन सभी उपकरणों की मदद से अस्पताल में होने वाले दैनिक उपचार एवं शल्य चिकित्सा पद्धति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा और इससे भिवाड़ीवासियों को और बेहतर उपचार सुविधाएं मिल पायेगी।

इस अवसर पर तिजारा के विधायक एवं राजस्थान भाजपा उपाध्यक्ष महंत बाबा बालकनाथ के कर कमलों द्वारा इन सभी मेडिकरण उपकरणों का शुुभारम्भ कर अस्पताल के सुपुर्द किया गया।  बाबा बालकनाथ ने कहा कि कम्पनी द्वारा प्रदान किये गये सभी मेडिकल उपकरणों का भिवाड़ीवासियों को सीधा लाभ पहुंचेगा एवं नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं का प्रसार हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मेटल कम्पनी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सभी उपकरण उपलब्ध कराकर एक अच्छे नियोक्ता होने का परिचय दिया है।

कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक संघी ने बताया कि सोनाग्राफी करवाने के लिए मरीजों को निजी चिकित्सा प्रयोगशालाओं से अधिक राशि खर्च कर टेस्ट कराना पड़ता था, अब सभी भिवाड़ीवासियों को इस सुविधा का निशुल्क लाभ मिल सकेगा।



You may also like

Leave a Comment