बिजनेस रेमेडीज़/टोंक/चाकसू। रामाज् रिसोर्ट के ओनर मोहित कुमार टेलर को 1st इंडिया न्यूज़ द्वारा ‘टोंक के रत्न’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें टोंक जिले में पर्यटन और आतिथ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह आयोजनFirst India News के पवन अरोड़ा द्वारा किया गया, जिसमें नगर परिषद टोंक (पेड़ लगाओ, खुशहाली लाओ) और नगर पालिका देवली (जल है तो जीवन है) ने समर्थन दिया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि PHED मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, विधायक रामसहाय वर्मा, जिला कलैक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, जिला प्रमुख सरोज़ नरेश बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने मोहित कुमार टेलर की उपलब्धियों की सराहना की और टोंक जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। रामाज् रिसोर्ट लगातार अपनी अतिथि सेवा और सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित कर रहा है। यह न केवल स्थानीय बल्कि बाहरी पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है।
इस उपलब्धि पर रामाज् रिसोर्ट की पूरी टीम और स्थानीय लोगों ने मोहित कुमार टेलर को शुभकामनाएं दीं। इस सम्मान को प्राप्त कर उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और बेहतर सेवाएं देने की प्रेरणा देगा।

