वर्तमान में जैसे-जैसे स्थिरता एक व्यावसायिक चर्चा का विषय बन रही है, कई कंपनियां अपने पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन प्रयासों को दिखाने के लिए उत्सुक हैं। पर इन दावों में से कितने वास्तविक हैं और कितने सिर्फ ग्रीनवॉशिंग—ऐसी मार्केटिंग रणनीतियां हैं। बिना किसी ठोस कार्रवाई के जो कंपनियों को पर्यावरण-अनुकूल दिखाने का काम करती हैं। अस्पष्ट कार्बन न्यूट्रलिटी वादों से लेकर भ्रामक 100 फीसदी पुन: उपयोग योग्य लेबल तक कुछ कंपनियां प्रभाव से अधिक दिखावे को प्राथमिकता देती हैं। उपभोक्ताओं और निवेशकों की स्थिरता की मांग के बावजूद, कॉर्पोरेट दावों की सत्यता की जांच करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। सख्त नियमों और पारदर्शिता के अभाव में, बिना किसी ठोस जवाबदेही के व्यवसाय अपने हरित दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर सकते हैं। सच्ची स्थिरता केवल पीआर अभियानों से आगे जाती है। कंपनियों को अपने दावों का समर्थन ठोस और मापने योग्य कार्यों से करना चाहिए—जैसे उत्सर्जन में कमी, नैतिक आपूर्ति स्रोतों का उपयोग और जिम्मेदार कचरा प्रबंधन। जैसे-जैसे जांच-पड़ताल बढ़ेगी, केवल वे कंपनियां जो वास्तविक प्रतिबद्धताओं के साथ काम कर रही हैं, उपभोक्ताओंं का विश्वास अर्जित करेंगी। ग्रीनवॉशिंग अल्पकालिक रूप से काम कर सकता है, लेकिन दीर्घकालिक सफलता की कुंजी प्रामाणिकता ही है।

