नई दिल्ली,
दिल्ली-एनसीआर में Q2 2026 (अप्रैल-जून) के दौरान Flexible Office Space की Leasing ने अब तक का सबसे बड़ा तिमाही रिकॉर्ड बनाया। इस अवधि में Flex Operators ने क्षेत्र की कुल लगभग 3.6 मिलियन वर्गफुट Leasing का 45 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम किया। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में सामने आई।
सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में Research, Consulting & Analytics क्षेत्र ने 17 प्रतिशत और Technology क्षेत्र ने 12 प्रतिशत मांग उत्पन्न कर Leasing गतिविधियों को मजबूती दी। वहीं, इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में लगभग 2मिलियन वर्गफुट नए Office Space की आपूर्ति दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर का यह प्रदर्शन पूरे देश में तेज होती Flexible Office Space की मांग को भी दर्शाता है। भारत के Office Sector में Flex Operators सबसे बड़े Occupier Segment के रूप में उभरे और उनकी हिस्सेदारी 27 प्रतिशत रही।
देशभर में Flex, Technology और बीएफएसआई कंपनियों ने मिलकर Q2 2026 की कुल Leasing का लगभग 63प्रतिशत तथा H1 2026 की कुल Leasing का 58प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। इससे स्पष्ट है कि इन क्षेत्रों की मजबूत मांग भारतीय Office Market की वृद्धि का प्रमुख आधार बनी हुई है। भारत के Office Market ने Q2 2026 में लगभग 24.6 मिलियन वर्गफुट Office Space Absorption के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। यह पिछले तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत तथा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक रहा। इसी अवधि में लगभग 21.0 मिलियन वर्गफुट नए Office Space की Supply दर्ज की गई, जो पिछली तिमाही की तुलना में 91 प्रतिशत अधिक रही।
देश के प्रमुख शहरों में दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे ने सबसे अधिक योगदान दिया। इन तीनों शहरों की संयुक्त हिस्सेदारी भारत के कुल Q2 2026 Office Absorption में 58प्रतिशत रही। रिपोर्ट के अनुसार, Global Capability Centres भी दिल्ली-एनसीआर में लगातार विस्तार कर रहे हैं। Q2 2026 के दौरान देशभर की कुल GCC Leasing में दिल्ली-एनसीआर की हिस्सेदारी 8प्रतिशत रही। वहीं, पूरे भारत में कुल Office Absorption का 42 प्रतिशत योगदान GCCs का रहा, जो अब तक का सबसे बड़ा तिमाही रिकॉर्ड है।
सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और उत्तर अफ्रीका के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुमान मैगज़ीन ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का Office Market लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। लगातार दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड स्तर की गतिविधियां इस बात का प्रमाण हैं कि भारतीय वाणिज्यिक अचल संपत्ति क्षेत्र की बुनियाद मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि Global Capability Centres लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं, जबकि Flex Operators प्रमुख और उभरते शहरों में तेजी से विस्तार कर रहे हैं। मजबूत आर्थिक आधार और कंपनियों के बढ़ते विश्वास के चलते वर्ष 2026 के शेष महीनों में भी Office Market की यह सकारात्मक रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है।

