Tuesday, June 30, 2026 |
Home Editorialआज मनाया जाएगा सोशल मीडिया डे

आज मनाया जाएगा सोशल मीडिया डे

by Business Remedies
0 comments

कम्युनिकेशन की दुनिया में टेलीफोन का दौर सबसे बड़ा परिवर्तन वाला दौर था। उसके बाद फैक्स मशीन ने मोर्चा संभाला और अब सोशल मीडिया दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिकेशन सिस्टम हो गया है। सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी किसी से सेकेंडों में जुड़ सकता है। सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह रातों-रात किसी को स्टार बना सकता है तो किसी को आसमान से जमीन पर भी ला सकता है। सोशल मीडिया पर कोई बात जंगल की आग से भी तेजी से फैलती है। आज हम सोशल मीडिया की बातें आपसे इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज 30 जून है और हर साल 30 जून को सोशल मीडिया डे के तौर पर मनाया जाता है।
World Social Media Day की शुरुआत Mashable ने 30 जून 2010 को की थी। Mashable एक टेक्नोलॉजी वेबसाइट है। सोशल मीडिया दिवस को मनाने का मतलब पूरी दुनिया के कम्युनिकेशन सिस्टम को एक सम्मान देना है। आज हर कोई हर दिन कोई-ना-कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है।
सोशल मीडिया ने दुनिया को जोडऩे का एक अनोखा और प्रभावी माध्यम प्रदान किया है। इसके माध्यम से लोग अपने विचार, जानकारी, रचनात्मकता और भावनाएं साझा कर सकते हैं। आज फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म न केवल मनोरंजन, बल्कि शिक्षा, व्यापार और सामाजिक जागरूकता के लिए भी उपयोग किए जा रहे हैं।
हालाँकि, सोशल मीडिया के अत्यधिक और गलत इस्तेमाल से मानसिक स्वास्थ्य, गोपनीयता और फेक न्यूज़ जैसी समस्याएँ भी उत्पन्न हो रही हैं। सोशल मीडिया डे हमें याद दिलाता है कि इस प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी और सकारात्मकता के साथ उपयोग करना ही सही दिशा में एक कदम है।



You may also like

Leave a Comment