Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate Worldसोढ़ानी अकादमी लेकर आई भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता ओलंपियाड (NFLO) 2026- पंजीकरण शुरू!!

सोढ़ानी अकादमी लेकर आई भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता ओलंपियाड (NFLO) 2026- पंजीकरण शुरू!!

by Business Remedies
0 comments
SAFE ENTERPRISES RETAIL FIXTURES LTD

अब विद्यार्थी सीखेंगे पैसे का सही प्रबंधन और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के आसान तरीके

आज के डिजिटल दौर में हर दिन हजारों लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड और वित्तीय ठगी का शिकार हो रहे हैं। अधिकांश लोगों को इन खतरों की जानकारी तब होती है जब वे अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं। ऐसे समय में वित्तीय जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

इसी उद्देश्य को लेकर Sodhani Academy of Fintech Enablers Limited (S.A.F.E. Ltd.) एक बार फिर भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता ओलंपियाड (NFLO) 2026 लेकर आई है। इस ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों को कम उम्र से ही धन प्रबंधन, निवेश की मूलभूत समझ, डिजिटल भुगतान की सुरक्षा तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी देना है।

S.A.F.E. Ltd. भारत की पहली BSE सूचीबद्ध (Listed) फिनटेक एजुकेशन कंपनी है। अब तक संस्था देशभर में 700 से अधिक वित्तीय शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से 90,000 से अधिक विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर चुकी है, जिससे यह भारत की सबसे विश्वसनीय वित्तीय शिक्षा संस्थाओं में से एक बन गई है।

वर्ष 2025 में NFLO के पहले संस्करण को मिली शानदार सफलता के बाद अब इसका दूसरा संस्करण 1 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

यह ओलंपियाड पारंपरिक परीक्षाओं से बिल्कुल अलग होगा। इसमें केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन से जुड़े वित्तीय निर्णयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे वे सीख सकें कि सही परिस्थितियों में सही आर्थिक निर्णय कैसे लिए जाएँ।

परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन, MCQ आधारित, AI Proctored होगी तथा इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

इस वर्ष की थीम

“वित्तीय जागरूकता के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षा”

पात्रता एवं पंजीकरण शुल्क

श्रेणी 1

कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी

पंजीकरण शुल्क: ₹300 (ई-बुक सहित)

श्रेणी 2

कक्षा 9 से 10 तक के विद्यार्थी

पंजीकरण शुल्क: ₹350 (ई-बुक सहित)

श्रेणी 3

कक्षा 11 से स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) तक के विद्यार्थी

पंजीकरण शुल्क: ₹400 (ई-बुक सहित)

सभी प्रतिभागियों को तैयारी के लिए वित्तीय साक्षरता ई-बुक, वीडियो लेक्चर, मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी मात्र ₹300 अतिरिक्त शुल्क देकर अध्ययन सामग्री की मुद्रित (Physical Copy of Study Material) प्रति भी प्राप्त कर सकते हैं।

आकर्षक पुरस्कार

सभी श्रेणियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन (National Toppers) करने वाले विद्यार्थियों को मेडल के साथ-साथ स्कूटर, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, छात्रवृत्ति, लक्ज़री होटल में एक दिन का स्टे, डिनर वाउचर, मूवी टिकट सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इसके अलावा, प्रत्येक प्रतिभागी को उसकी रैंक की परवाह किए बिना S.A.F.E. Ltd. द्वारा प्रमाणित ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह संस्था Rajasthan Knowledge Corporation Limited (RKCL), Rajasthan सरकार के उपक्रम, के सहयोग से कार्य कर रही है तथा Business Remedies इस अभियान का मीडिया पार्टनर है।

शैक्षणिक संस्थान अपने विद्यार्थियों का ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सामूहिक पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि व्यक्तिगत विद्यार्थी सीधे वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

यह अवसर न गंवाएँ। आज ही पंजीकरण करें और जीवनभर काम आने वाली वित्तीय समझ विकसित करें।

पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं: www.safefintech.in

संपर्क करें:

9057090999

9251667818



You may also like

Leave a Comment