फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ व आयुर्वेदिक ‘Dr. Ortho’ की विशेष ब्रांड साझेदारी
Chandigarh | Business Remedies | बॉलीवुड की बहु-प्रतिक्षित कॉमेडी फिल्म Welcome to the Jungle दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। Ahmed Khan के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Akshay Kumar के साथ 30 से अधिक कलाकारों की बहुत बड़ी स्टारकास्ट है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान कलाकारों ने कहा कि चाहे जिंदगी में कितनी भी भागदौड़ और चुनौतियां क्यों न हों, मजबूत कदमों के साथ हर सफर आसान बनाया जा सकता है और ऐसे मजबूत कदमों के लिए चाहिए Dr. Ortho एक्यूप्रेशर स्लीपर एवं शूज, जो हर पल देते हैं नई ऊर्जा, मजबूती और दर्द से पूरी आजादी।
फिल्म की सफलता की कामना करते हुए एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर Dr. Sanjeev Juneja ने कहा कि Welcome to the Jungle ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को हंसी, मनोरंजन और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को तनाव से दूर रखने वाले मनोरंजन की आवश्यकता है और यह फिल्म उसी उद्देश्य को पूरा करती नजर आती है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसकी सफलता की कामना की।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि Dr. Ortho एक्यूप्रेशर स्लीपर एवं शूज़ को पैरों की बेहतर देखभाल और आराम को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह उत्पाद दैनिक जीवन में पैरों को आराम प्रदान करने के साथ-साथ सक्रिय और ऊर्जावान जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायक है।

