Tuesday, June 30, 2026 |
Home Metro City Specialमिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम के जयपुर ऑडिशन में उमड़ा राजस्थान का मॉडलिंग टैलेंट

मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम के जयपुर ऑडिशन में उमड़ा राजस्थान का मॉडलिंग टैलेंट

रोसाडो लग्जऱी लॉन्ज में हुए ऑडिशन में करीब 1500 मॉडल्स शामिल हुई

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। पिंकसिटी में होने वाले नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘अंनता मिस एंड मिसेज़ इंडिया ग्लैम’ के ऑडिशन रविवार को वैशाली नगर स्थित रोसाडो लग्जरी लाऊंज में आयोजित किए गए। इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आगामी 30 दिसंबर को अनंता रिसॉर्ट में होने जा रहे इस ब्यूटी पेजेंट के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई करीब 1500 गल्र्स ने ऑडिशन के दौरान कैटवॉक की तथा जजेज के समक्ष डांस, सिंगिंग, मिमिक्री, पोएट्री आदि प्रस्तुत कर शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश की। इस बार मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने जा रहा है, जिसमें टाइटल विनर को मारुति ऑटोमैटिक स्विफ्ट कार और फस्र्ट एवं सैकेंड विनर को जूपिटर स्कूटी प्रदान की जाएगी।
इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि यह गल्र्स के लिए बहुत अच्छा है और हुनर को अच्छे मंच के साथ बड़े प्राइज़ से हौसला अफजाई होगी। ऑडिशन के ज्यूरी मेंबर्स में मिस इंडिया ग्लैम 2024 सौम्या गुप्ता, मनप्रीत तनेजा, प्रीति सचदेवा, पूनम गिदवानी, सुमन यादव, सुमन ब्याडवाल शामिल रही, जिन्होंने पार्टीसिपेट कर रही मॉडल्स के टैलेंट की परख की।
इस मौके पर रविसूर्या ग्रुप के चेयरमैन रविंद्र प्रताप सिंह, मंदाकिनी साड़ीज के डायरेक्टर प्रशांत पोद्दार एवं किशन जोगानी, एस.के.जे. ज्वैलर्स के डायरेक्टर उदय जोशी और फैशन डिजाइनर पूजा राणावत विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री की भी घोषणा की गई, जिसके तहत ऑडिशन देने से वंचित रही मॉडल्स भी शो में शामिल होने के लिए संपर्क कर सकती हैं।



You may also like

Leave a Comment