Tuesday, March 3, 2026 |
Home » सी.ए. इन्टरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में रेजोनेंस के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की

सी.ए. इन्टरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में रेजोनेंस के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/उदयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देशभर में विख्यात रेजोनेन्स एड्यूवेन्चर्स लि. के कॉमर्स एवं लॉ विभाग के विद्यार्थियों ने सी.ए. इन्टरमीडिएट (मई-2019) की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है।
सी.ए. इन्टरमीडिएट (मई-2019) परीक्षा में संस्थान के कुल 43 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिनमें संस्थान के छात्र अमित बत्रा ने अखिल भारतीय वरीयता सूची में 29 वां स्थान प्राप्त किया है। अमित बत्रा ने इससे पहले सी.ए.फाउण्डेशन (मई-2018) के परीक्षा परिणामों में भी रेजोनेन्स से अध्ययन करते हुए अखिल भारतीय वरीयता सूची में 16वां स्थान प्राप्त किया था। संस्थान के कुल सफल 43 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थियो ने दोनों ही समूह एक साथ उत्तीर्ण किये, प्रथम समूह में कुल 14 विधार्थियों ने सफलता प्राप्त की व द्वित्तीय समूह में कुल 18 विधार्थियों ने इस परिक्षा के अन्तर्गत सफलता प्राप्त की है। रेजोनेन्स के प्रबन्ध निदेशक आर.के. वर्मा ने विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई एवं भविष्य की शुभकामनाएं दी है एवं बताया कि यह परिणाम रेजोनेन्स की शिक्षण पद्धति की उत्कृष्टता एवं शिक्षक गणों के कर्मठ प्रयासों को दर्शाता है।



You may also like

Leave a Comment