बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आज जोधपुर में उद्योग विभाग और स्थानीय उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उद्यमी संवाद कार्यक्रम में राठौड़ ने राजस्थान को औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं, जो राज्य में औद्योगिक विकास की नई दिशा तय करेंगी।
सर्कुलर इकोनॉमी और मॉडल इंडस्ट्रियल पार्क
कर्नल राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में सर्कुलर इकोनॉमी को आधार बनाकर एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत की जाएगी। इससे संसाधनों का दोबारा उपयोग बढ़ेगा और उद्योगों को पर्यावरण के अनुकूल विकास का मार्ग मिलेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजस्थान में आधुनिक मॉडल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे। ये पार्क विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे, जो न केवल निवेश को आकर्षित करेंगे, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेंगे।
बैठक में कर्नल राठौड़ ने एक ऐतिहासिक संकल्प की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘हमारा विजन है कि क्रढ्ढढ्ढष्टह्र से जीरो टैक्स लिया जाए और पूरा फंड औद्योगिक सुविधाओं के विकास में खर्च किया जाए।’ उन्होंने बताया कि यह नीतिगत बदलाव राज्य के उद्योगों को और अधिक सक्षम बनाएगा।
होटल सेक्टर को भी मिलेगी इंडस्ट्री की नई परिभाषा में जगह
कर्नल राठौड़ ने स्पष्ट किया कि अब होटल सेक्टर को भी इंडस्ट्री की नई परिभाषा में शामिल किया जाएगा। यह निर्णय पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जोधपुर को विश्वस्तरीय औद्योगिक हब बनाने पर जोर: कर्नल राठौड़ ने जोधपुर को विश्वस्तरीय औद्योगिक हब बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए ‘सरकार-उद्योग-प्रशासन’ की त्रिस्तरीय भागीदारी बहुत ज़रूरी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘नीतिगत विषय सरकार की जिम्मेदारी हैं और राज्य सरकार इसके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।’
उन्होंने यह भी दोहराया कि ये सभी निर्णय राजस्थान को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं। कर्नल राठौड़ ने कहा कि सरकार उद्योग, प्रशासन और निवेशकों के त्रिकोणीय सहयोग से एक “नया औद्योगिक राजस्थान” गढऩे के लिए प्रतिबद्ध है।
ये घोषणाएं राजस्थान में औद्योगिक परिदृश्य को बदलने और राज्य को आर्थिक विकास के एक नए युग में ले जाने की उम्मीद जगाती हैं।

