Monday, July 27, 2026 |
Home Business and EconomySun Pharma ने $11.75बिलियन में Organon का अधिग्रहण किया, वैश्विक बाजार में बढ़त

Sun Pharma ने $11.75बिलियन में Organon का अधिग्रहण किया, वैश्विक बाजार में बढ़त

by Business Remedies
0 comments
India And New Zealand Are Signing A Major Free Trade Agreement To Boost Trade To $5Billion And Increase Investment Opportunities Across Multiple Sectors.

भारत की प्रमुख दवा निर्माता कंपनी Sun Pharmaceutical Industries ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि वह अमेरिका की कंपनी Organon & Co का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा लगभग $11.75बिलियन (करीब ₹.97,800करोड़) का है और यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा विदेशी अधिग्रहण माना जा रहा है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस समझौते के तहत Sun Pharmaceutical Industries Organon & Co के 100प्रतिशत शेयर $14प्रति शेयर की दर से खरीदेगी। इस सौदे में कुल एंटरप्राइज वैल्यू $11.75बिलियन और इक्विटी वैल्यू लगभग $3.99बिलियन आंकी गई है। कंपनी ने कहा कि यह कदम उसके Innovative Medicines Business को मजबूत करने और ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं में अपनी पकड़ बढ़ाने की रणनीति के अनुरूप है। इस अधिग्रहण के बाद Sun Pharmaceutical Industries Biosimilars Segment में भी एक बड़े वैश्विक खिलाड़ी के रूप में प्रवेश करेगी। साथ ही संयुक्त कंपनी दुनिया की Top25 वैश्विक दवा कंपनियों में शामिल हो सकती है, जिसकी कुल आय लगभग $12.4बिलियन होने का अनुमान है। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य (Women’s Health) और Biosimilars क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी।

न्यू जर्सी स्थित Organon & Co महिलाओं के स्वास्थ्य, Biosimilars और स्थापित दवाओं के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के पास 70से अधिक उत्पादों का पोर्टफोलियो है और यह 140से ज्यादा देशों में अपनी उपस्थिति रखती है। दोनों कंपनियों के बोर्ड द्वारा इस सौदे को मंजूरी मिल चुकी है। यह सौदा 2027की शुरुआत में पूरा होने की उम्मीद है, हालांकि इसके लिए नियामक मंजूरी और शेयरधारकों की स्वीकृति जरूरी होगी। Sun Pharmaceutical Industries इस डील के लिए Internal Accruals और Debt Financing का सहारा लेगी।

December2025 में समाप्त वर्ष के लिए Organon & Co ने $6.2बिलियन की आय और $1.9बिलियन का Adjusted EBITDA दर्ज किया था। कंपनी के Executive Chairman Dilip Shanghvi ने कहा कि यह अधिग्रहण कंपनी को अधिक मजबूत और विविध प्लेटफॉर्म बनाने में मदद करेगा। वहीं Managing Director Kirti Ganorkar ने इसे Synergy और Growth Opportunities के लिए अहम बताया। Stock Market में इस खबर का सकारात्मक असर देखने को मिला। BSE पर Sun Pharmaceutical Industries के शेयर 6.71प्रतिशत बढ़कर ₹.1728.65 के Intraday High तक पहुंच गए।



You may also like

Leave a Comment