बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। एसपीएच ग्रुप द्वारा रियल स्टेट बाजार मे कामर्शियल व आवासीय प्रोजेक्ट का निर्माण कर रियल स्टेट क्षेत्र मे अपना नाम बखूबी कमाया जा रहा है। एसपीएच ग्रुप के
निदेशक प्रकाश मित्तल एवं सुभाष मित्तल ने बताया रियल स्टेट व्यवसाय के साथ ही एसपीएच गु्रप कई वर्ष पूर्व से कूकरखेडा मंडी सीकर रोड और दीनानाथ जी की गली जयपुर में ड्रायफू्रटस, स्पाइसेज के होलसेल विक्रेता रहे है, एसपीएस ग्रुप के द्वारा करधनी योजना गोविंदपुरा कालवाड़ रोड जयपुर पर कामर्शियल व आवासीय बहुमंजिला इमारत करधनी हाइटस (फुल-फर्निश्ड लक्जरी सुविधाओं युक्त) का निर्माण किया गया है, और वर्तमान में कालवाड़ रोड पर करधनी हाइट्स के पास गोविंदम टावर के पीछे लोटस टावर के नाम से कामर्शियल व आवासीय प्रोजेक्ट की लग्जरी सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला इमारत निर्माणाधीन है।
एसपीएस ग्रुप के द्वारा बीते वर्षों मे अपने सहायक आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, वास्तु कंसल्टेंट, होम फर्निशिंग उच्च क्वालिटी के कंस्ट्रक्शन से रियल स्टेट के क्षेत्र मे अपना नाम कमाया गया है, अब जल्द ही सीकर रोड पर भी एक बड़ा प्रोजेक्ट लाने की तैयारी भी की हुई है। उक्त कार्यों के साथ ही एसपीएस ग्रुप द्वारा वर्तमान मे बाजार की डिमांड को देखते हुए 300 कमरों की Tulip club and suits के नाम से एक लग्जरी फाइव स्टार होटल लाने की भी तैयारी है, उक्त लग्जरी होटल को वेडिंग सीजन के लिए बुक करवाने के लिए एसपीएस ग्रुप द्वारा सरल, सुलभ वाजिब दामों में राजसी आयोजन पैकेज के तहत क्लब मेंबरशिप की व्यवस्था लागू भी कर दी गई है, जिसमें बहुत ही सरल, सुलभ तरीके से वाजिब राशि का इनवेस्टमेंट कर लग्जरी फाइव स्टार होटल की सुविधा प्राप्त कर फायदा उठा सकते है, जिसमें इनवेस्टमेंट की गई राशि पर मासिक रिटर्न की भी सुविधा दी जा रही है।

