Sunday, June 14, 2026 |
Home Corporate Worldचौथी तिमाही में भी Shriram General Insurance का सबसे बेहतर प्रदर्शन: प्रीमियम से होने वाली आय में 21 फीसदी की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में भी Shriram General Insurance का सबसे बेहतर प्रदर्शन: प्रीमियम से होने वाली आय में 21 फीसदी की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) के आंकड़े

by Business Remedies
0 comments
  • · प्रीमियम से होने वाली आय में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोतरी, इंडस्ट्री की ग्रोथ 11 फीसदी से काफी अधिक
  • · शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़ोतरी
  • · मोटर सेगमेंट में सालाना आधार पर वृद्धि दर इंडस्ट्री की 10 फीसदी के मुकाबले 21 फीसदी

वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़े

  • · प्रीमियम से होने वाली आय में सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़ोतरी
  • · शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़ोतरी
  • · AUM में सालाना आधार पर 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी
  • · मोटर सेगमेंट में सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी

जयपुर, 13 मई 2026। Shriram General Insurance Company (SGI) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का Gross Direct Premium (GDP) इस अवधि में गत वित्त वर्ष की समान तिमाही के 1099 करोड़ रुपये के मुकाबले 21 फीसदी बढ़कर 1332 करोड़ रुपये रहा है। यह इंडस्ट्री ग्रोथ 11 फीसदी के मुकाबले काफी अधिक है। यह ग्रोथ प्रमुख रूप से कंपनी के मोटर इंश्योरेंस पोर्टफोलियो की वजह से रही है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान Gross Direct Premium गत वित्त वर्ष के 3753 करोड़ रुपये के मुकाबले 24 फीसदी बढ़कर 4636 करोड़ रुपये रहा। यह इंडस्ट्री की ग्रोथ 9 फीसदी के मुकाबले करीब ढाई गुना है। यह Shriram General Insurance को देश में प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी के रूप में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनी बनाता है। Shriram General Insurance की निवेश आय 2025-26 की चौथी तिमाही में गत वित्त वर्ष की समान तिमाही के 13 फीसदी के मुकाबले 22 फीसदी बढ़ी।

मुनाफे और लाभांश में वृद्धि

Shriram General Insurance का मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस करने का परिणाम यह रहा कि इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 130 करोड़ रुपये के मुकाबले 167 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 का कुल शुद्ध मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 515 करोड़ रुपये के मुकाबले 601 करोड़ रुपये रहा। बोर्ड ने 53% अंतिम लाभांश भुगतान को मंज़ूरी दी है, जिससे इस वित्त वर्ष के लिए कुल लाभांश भुगतान 162% हो गया है। गत वित्त वर्ष में SGI ने कुल 140% लाभांश घोषित किया था। कंपनी ने लगातार मजबूत बैलेंस शीट बनाकर रखी है। मार्च 2026 तक Solvency Ratio 2.95 रहा है, जो नियामक की निर्धारित 1.50 से काफी बेहतर है।

एजेंट नेटवर्क के विस्तार से मिली ग्रोथ को गति

Shriram General Insurance का समझदारी भरा ‘फिजिटल’ मॉडल इसकी लगातार हो रही ग्रोथ का एक अहम ज़रिया बना हुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 19,221 नए Financial Advisors जोड़े, जो पिछले साल के मुकाबले 18% ज़्यादा हैं। अभी एडवाइज़रों की कुल संख्या 105,675 है। ब्रांच नेटवर्क एक साल पहले के 279 से बढ़कर 289 हो गया है, जिससे अलग-अलग इलाकों में इसकी फिजिकल मौजूदगी और मज़बूत हुई है। मार्च 2026 तक एक्टिव पॉलिसीज़ बढ़कर 69 लाख हो गई हैं, जबकि गत वर्ष यह संख्या 65 लाख थी; यह ग्राहकों तक गहरी पहुँच और बिज़नेस की लगातार बनी गति को दिखाता है।

Anil Aggarwal का बयान

Shriram General Insurance Company के MD एवं CEO श्री Anil Aggarwal ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 का हमारा प्रदर्शन हमारे बिजनेस मॉडल की मजबूती और लाभप्रद एवं टिकाऊ ग्रोथ को दर्शाता है। बाजार के प्रतिस्पर्धी माहौल के बावजूद हमने लगातार चौथे वर्ष इंडस्ट्री ग्रोथ से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा मोटर पोर्टफोलियो पिछली तिमाही से हमारी ग्रोथ का प्रमुख आधार लगातार बना हुआ है। अनुशासित अंडरराइटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन की व्यापक पहुँच और दावों के निपटान की अधिक सशक्त क्षमताओं के माध्यम से इसमें मदद मिली है।”

चौथी तिमाही का नया प्रोडक्ट

Shri Health Suraksha 2.0: एक बेहतर क्षतिपूर्ति-आधारित स्वास्थ्य बीमा प्लान, जो बिना Room Rent Capping, बीमित राशि की Unlimited Restoration of Sum Insured, Zero Co-payment और एम्बुलेंस, एयर एम्बुलेंस, Consumables और AYUSH उपचारों के लिए कवरेज के साथ संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है।

SGI की अगले चरण की ग्रोथ

  • · डिस्ट्रीब्यूशन का विस्तार: SGI की योजना वित्त वर्ष 2029–30 तक अपने Financial Advisors के नेटवर्क को बढ़ाकर 2 लाख तक करने की है।
  • · विकास लक्ष्य: कंपनी को उम्मीद है कि वह अगले वित्त वर्ष को 6,000 करोड़ के Gross Direct Premium (GDP) के साथ समाप्त करेगी और 2030 तक 10,000 करोड़ तक पहुँच जाएगी।
  • · प्रोडक्ट्स में विविधता: SGI Parametric Insurance और Surety Bond Insurance के क्षेत्र में अवसरों की तलाश कर रही है।


You may also like

Leave a Comment