Home AutomobileTata Altroz ​​iCNG में अब मिलेगा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

Tata Altroz ​​iCNG में अब मिलेगा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

Altroz ​​iCNG में AMT जोड़ने का उद्देश्य सीएनजी वाहनों में बढ़ती सुविधा की जरूरत को पूरा करना है।

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। Tata Motors Passenger Vehicles Limited (TMPV) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz iCNG में AMT (Automated Manual Transmission) की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ Altroz iCNG अब भारत की पहली और एकमात्र प्रीमियम हैचबैक बन गई है, जो CNG पावरट्रेन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देती है।नई Altroz iCNG AMT की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह लॉन्च कंपनी के ‘Feel Special’ ब्रांड प्रपोज़िशन को और मजबूत करता है, जिसमें CNG की बेहतर माइलेज और ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सुविधा एक साथ मिलती है, साथ ही इस सेगमेंट में सबसे व्यापक मल्टी-पावरट्रेन लाइन-अप की पेशकश भी जारी रखता है।

 Vivek Srivatsa का बयान

Tata Passenger Electric Mobility Limited के Chief Commercial Officer श्री Vivek Srivatsa ने लॉन्च पर कहा, “Tata Altroz ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में डिजाइन, सुरक्षा और पावरट्रेन विकल्पों के मामले में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। भारत में CNG एक तेजी से बढ़ता हुआ ईंधन विकल्प बन गया है, जिसकी हिस्सेदारी वित्त वर्ष 25 में 19% और वित्त वर्ष 26 में 22% तक पहुंच चुकी है, और यह वृद्धि अब सिर्फ पारंपरिक बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि नए क्षेत्र भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। Altroz iCNG में AMT जोड़ने का उद्देश्य CNG वाहनों में बढ़ती सुविधा की जरूरत को पूरा करना है। यह अपडेट Altroz को अपने सेगमेंट में सबसे बहुआयामी और प्रीमियम पेशकश बनाता है, जो माइलेज, ड्राइविंग आराम और रोज़मर्रा की उपयोगिता का सही संतुलन देती है, बिना स्पेस या सुरक्षा से समझौता किए।”

Altroz iCNG AMT के बारे में

Tata Altroz iCNG में 1.2 लीटर Revotron iCNG इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 73.5 PS पावर और 103 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पहली बार AMT ट्रांसमिशन जोड़ा गया है, जिससे ड्राइविंग और भी आसान और आरामदायक हो जाती है, खासकर शहर के ट्रैफिक में। इसकी iCNG तकनीक में एक एडवांस्ड सिंगल ECU सिस्टम है, जो पेट्रोल और CNG मोड के बीच स्मूद और बिना झटके के स्विच करने में मदद करता है। इसके अलावा सेगमेंट में पहली बार CNG मोड में डायरेक्ट स्टार्ट की सुविधा भी दी गई है, जिससे सुविधा और बढ़ जाती है और ढलानों पर तथा लंबी दूरी की यात्रा में भी लगातार बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। कंपनी की ट्विन-सिलेंडर iCNG तकनीक में सिलेंडर को बूट स्पेस के नीचे इस तरह फिट किया गया है कि सामान रखने की जगह पर कोई खास असर नहीं पड़ता। इस वजह से CNG मोड में भी 210 लीटर का उपयोगी बूट स्पेस मिलता है, जबकि पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट में यह 345 लीटर तक होता है।

प्रीमियम डिजाइन एवं कंफर्ट

Tata Altroz iCNG AMT ऑल-न्यू Altroz की प्रीमियम डिजाइन भाषा को आगे बढ़ाती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, कनेक्टेड Infinity LED Tail Lamp और DRLs के साथ स्टाइलिश LED Headlamp दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न और अपमार्केट लुक देते हैं। अंदर की तरफ केबिन को आराम और बेहतर इन-कार एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पीछे की सीटों के लिए Executive Lounge जैसा कम्फर्ट, सॉफ्ट-टच “Grand Prestigia” डैशबोर्ड और Ultra View 26.03 सेमी के ट्विन डिजिटल स्क्रीन (Instrument Cluster और Infotainment) दिए गए हैं, जो Harman द्वारा सपोर्टेड हैं। Ambient Lighting और Spacious Layout केबिन के प्रीमियम और आरामदायक अनुभव को और बढ़ाते हैं।

बेमिसाल सुरक्षा

Tata Altroz को ALFA आर्किटेक्चर और Ultra-High-Strength Steel पर बनाया गया है, जिससे यह भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक मानी जाती है। इसे पेट्रोल, डीज़ल और CNG सभी वेरिएंट्स में 5-Star Bharat NCAP Safety Rating मिली है। कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6 Airbags, ESP, ISOFIX Child Seat Mount और Reverse Parking Sensor दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 360-Degree HD Surround View System, Tire Pressure Monitoring System (TPMS), Auto Headlamp और LED Fog Lamp जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment