Sunday, July 12, 2026 |
Home Metro City Specialएसबीआई स्कॉलर क्विज का हुआ आयोजन

एसबीआई स्कॉलर क्विज का हुआ आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। 219 वर्षों की विरासत वाला हर भारतीय का बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, 1 जुलाई 2025 को अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे करने जा रहा है। प्लैटिनम जुबिली समारोह की शृंखला में कई कार्यक्रमों का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी शृंखला में 30 अप्रेल को जयपुर मण्डल के अंतर्गत एसबीआई स्कॉलर क्विज का आयोजन रुक्मणी देवी बिरला मॉडर्न हाई स्कूल में किया गया।
इस क्विज में जयपुर के 39 स्कूलों की 76 टीम ने हिस्सा लिया। बैंकिंग और फाइनेंस पर आधारित इस क्विज में प्रतिभागियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में आदित्य गुप्ता और अनिरुद्ध गुप्ता वाली जयश्री पेरिवाल हाई स्कूल की टीम जयपुर विजेता रही।
इस क्विज कार्यक्रम में एसबीआई जयपुर मण्डल के महाप्रबंधक मदन एल. एस.ने विद्यार्थियों के ज्ञान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने बैंकिंग और खास तौर पर स्टेट बैंक से जुड़े मुश्किल सवालों का भी बखूबी जवाब दिया। महाप्रबंधक ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को पुरस्कृत भी किया। विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों, उनके साथ आए शिक्षकगणों और अभिभावकों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। डीजीएम एवं सीडीओ कल्याण गजवेल्लि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। देश भर में होने वाली इस प्रतियोगिता का सेमी-फाइनल और फाइनल मुंबई में जून माह के अंत में आयोजित किया जाएगा।



You may also like

Leave a Comment