Tuesday, July 7, 2026 |
Home Real Estateप्रॉपर्टी में दिल्ली के लुटियंस जोन को भी पीछे छोड़ रहा है गुडग़ांव, एक प्रोजेक्ट में बिके 11816 करोड़ के मकान

प्रॉपर्टी में दिल्ली के लुटियंस जोन को भी पीछे छोड़ रहा है गुडग़ांव, एक प्रोजेक्ट में बिके 11816 करोड़ के मकान

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा गुडग़ांव या गुरुग्राम कई मायनों में दिल्ली को भी पीछे छोड़ रहा है। बात जब महंगे रियल एस्टेट की हो तो दिल्ली का लुटियंस जोन देश में सबसे आगे है। लेकिन गुडग़ांव में तो पेंट हाउस भी 150 करोड़ रुपये में बिक रहे हैं। मतलब कि दाम में इसने नई दिल्ली के लुटियंस जोन को भी पीछे छोड़ दिया है।
साल 2024 के दौरान गुडग़ांव ने सबसे महंगा रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन देखा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि यह शहर दिल्ली के लुटियंस दिल्ली से आगे निकल गया है। इस शहर में मकानों की प्रति वर्ग फुट कीमत मुंबई से आगे निकलते हुए लंदन और दुबई के बराबर पहुंच गई है। साल 2024 के दौरान गुडग़ांव में 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक की तीन प्रॉपर्टीज बिकी हैं। इस साल गुडग़ांव में 190 करोड़ रुपये के पेंटहाउस की बिक्री हुई है। यह इस साल का सबसे महंगा रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन है।
डीएलएफ होम डेवलपर्स (ष्ठरुस्न ॥शद्वद्ग ष्ठद्ग1द्गद्यशश्चद्गह्म्ह्य) के ज्वाइंट मैनेजिंग डाइरेक्टर आकाश ओहरी ने कहा कि गुडग़ांव अब भूगोल से संबंधित खरीद की कहानी नहीं रह गया है। गुडग़ांव में आने वाले निवेश दुनिया भर से और निश्चित रूप से पूरे देश से हैं। हमारे पास प्रमुख शहरों और टियर 2 शहरों से खरीदार हैं।
डीएलएफ के नवीनतम सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियास (ञ्जद्धद्ग ष्ठड्डद्धद्यद्बड्डह्य) में 11,816 करोड़ रुपये ($1.37 बिलियन) की बिक्री हुई है। मार्केट रिसर्च फर्म सीआरई मैट्रिक्स ष्टक्रश्व रूड्डह्लह्म्द्ब& के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी एक प्रोजेक्ट में एक तिमाही के भीतर 100 बिलियन रुपये ($1.16 बिलियन) की बिक्री की है। यह प्रदर्शन गोदरेज प्रॉपर्टीज सहित अन्य डेवलपर्स से आगे है, जिसने क्त4स्नङ्घ24 के लिए 9,519 करोड़ रुपये की बिक्री की सूचना दी, और प्रेस्टीज ग्रुप ने क्त2स्नङ्घ24 के लिए 7,092 करोड़ रुपये की बिक्री की।
ओहरी का कहना है कि डेटा विश्लेषण कंपनियों ने गुडग़ांव के प्राइस प्वाइंट्स की तुलना दुबई और लंदन से करना शुरू कर दिया है। उनके मुताबिक ‘गुडग़ांव में जिस तरह से बुनियादी ढांचे की योजना बनाई जा रही है, हवाई अड्डे से निकटता, फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से अधिकांश की उपस्थिति, एक बहुत ही मजबूत ऑफिस बिजनेस, लीजर, हॉस्पिटेलिटी, रहने के लिए सबसे अच्छे मकान, जीवन की गुणवत्ता जो आज गुडग़ांव अपने समग्र रूप में देता है, वह कुछ ऐसा है जो इस विकास को गति दे रहा है।’
ष्ठरुस्न ने 9 सप्ताह में ही 1.85 मिलियन वर्ग फीट क्षेत्र में फैली परियोजना की 173 इकाइयां बेची हैं। इस बिक्री में कंपनी ने कारपेट एरिया पर 1,05,000 रुपये प्रति वर्ग फीट की औसत कीमत हासिल की है। कंपनी के पास अभी भी प्रोजेक्ट में बिक्री के लिए 2.7 मिलियन वर्ग फीट जगह उपलब्ध है। इससे कंपनी को 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। कंपनी ने द डहलियास में ओपनिंग क्वार्टर के दौरान 11,816 करोड़ रुपये की नई बुकिंग की।



You may also like

Leave a Comment