Real Estate Sector में तेज Growth
India की Real Estate Industry 2047 तक बढ़कर करीब $5.8 Trillion तक पहुंच सकती है। Anarock और FICCI की Joint Report के अनुसार Sector का आकार 2017 के बाद करीब पांच गुना बढ़ चुका है। बढ़ते Institutional Investment, मजबूत Domestic Capital और Residential सहित विभिन्न Segments में Demand इसके प्रमुख कारण हैं।
2030 तक $1 Trillion Market का अनुमान
Report के मुताबिक Real Estate Sector की Value 2017 में करीब $120 Billion थी, जो 2025 में बढ़कर लगभग $600 Billion हो गई। इसके 2030 तक $1 Trillion तक पहुंचने का अनुमान है। इसी अवधि में Real Estate का India के GDP में योगदान 2017 के करीब 6% से बढ़कर 2030 तक 13% हो सकता है।
Domestic Capital की हिस्सेदारी बढ़ी
India का Real Estate Funding Ecosystem अब केवल Promoter Equity और Buyer Advances पर निर्भर नहीं है। Global Private Equity Funds, Sovereign Wealth Funds, Domestic Alternative Investment Funds, Public Equity Markets और REITs से भी बड़े स्तर पर Capital आ रहा है।
PE Investment में मजबूती
2015 से 2025 के बीच Real Estate Sector में सालाना Private Equity Investment करीब $7.7 Billion तक रहा। 2026 के पहले नौ महीनों में ही 55 Deals के जरिए $6.1 Billion का PE Investment दर्ज किया गया। इसमें Data Centres को $2.5 Billion और Office Assets को $1.7 Billion मिले।
Domestic Funds का Investment बढ़ा
2026 के पहले नौ महीनों में Domestic Funds का Investment $2.6 Billion रहा, जबकि 2020 में यह केवल $0.4 Billion था। Total PE Investment में Domestic Capital की हिस्सेदारी भी 8% से बढ़कर 42% हो गई।
Residential और Office Demand मजबूत
FY2026 में India के Top Seven Cities में Residential Sales Value रिकॉर्ड ₹6.1 लाख करोड़ रही। वहीं 2025 में Office Gross Absorption 80.5 Million Square Feet तक पहुंच गया, जो 2021 के मुकाबले दोगुने से अधिक है।

