Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate WorldPatel Retail Limited का वार्षिक राजस्व 28.24 फीसदी बढ़कर हुआ 105929.42 लाख रुपए

Patel Retail Limited का वार्षिक राजस्व 28.24 फीसदी बढ़कर हुआ 105929.42 लाख रुपए

पटेल रिटेल लिमिटेड का मुनाफा 54 फीसदी बढ़ा, वित्त वर्ष 2026 में राजस्व 1059 करोड़ रुपए के पार

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मुंबई आधारित प्रमुख रिटेल स्टोर संचालन करने वाली कंपनी पटेल रिटेल लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने आय और मुनाफे दोनों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, बेहतर रिटेल विस्तार, मजबूत उपभोक्ता मांग और एकीकृत खाद्य प्रसंस्करण मॉडल के चलते वित्तीय प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

वित्तीय प्रदर्शन

बैलेंस शीट के अनुसार, 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 1,05,929.42 लाख रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 82,599.01 लाख रुपए था। इस प्रकार कंपनी की आय में लगभग 28.24 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

इसी अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ बढ़कर 3,904.89 लाख रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 2,527.82 लाख रुपए था। यानी कंपनी के मुनाफे में लगभग 54.47 फीसदी की वृद्धि हुई।

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 33,954.80 लाख रुपए का राजस्व और 998.08 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। कंपनी का ईपीएस वित्त वर्ष 2026 में 13.03 रुपए रहा।

कारोबारी गतिविधियां

पटेल रिटेल लिमिटेड भारत में वैल्यू-आधारित रिटेल और एकीकृत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई के अंबरनाथ में स्थित है और इसका संचालन मुख्य रूप से एमएमआरडीए क्षेत्र में फैला हुआ है। कंपनी आधुनिक रिटेल प्रारूपों को कृषि-प्रसंस्करण के साथ जोड़कर गुणवत्ता, लागत दक्षता और आपूर्ति की विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है।

कंपनी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी ग्राहकों तक पहुंच बना रही है, जिसके जरिए उपभोक्ता अपने निकटतम स्टोर से जुड़कर मुफ्त होम डिलीवरी सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

पटेल रिटेल ने अपने इन-हाउस ब्रांड्स के जरिए मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो तैयार किया है।

  • इंडियन चस्का – मसाले और फ्लेवरिंग उत्पाद
  • पटेल फ्रेश – दालें, मेवे और ड्राई फ्रूट्स
  • पटेल एसेंशियल – घरेलू और सफाई उत्पाद

कंपनी के पास गुजरात के दुधाई में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और अंबरनाथ एमआईडीसी में विनिर्माण सुविधा मौजूद है। इसके अलावा कंपनी का 48 रिटेल स्टोर्स का नेटवर्क है, जिसके जरिए विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में विस्तार के साथ कंपनी ने उपनगरीय और उभरते शहरी बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। कंपनी की विकास यात्रा में अगस्त 2025 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ, जब उसके शेयर 26 अगस्त 2025 को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हुए। कंपनी के अनुसार, यह लिस्टिंग उसके विस्तार, उपभोक्ता विश्वास और ग्राहक-केंद्रित रणनीति को नई मजबूती प्रदान करेगी।



You may also like

Leave a Comment