Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate WorldInsolation Energy Limited ने हासिल किया अब तक का सर्वाधिक वार्षिक राजस्व 216352.38 लाख रुपए

Insolation Energy Limited ने हासिल किया अब तक का सर्वाधिक वार्षिक राजस्व 216352.38 लाख रुपए

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Jaipur आधारित सोलर क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख कंपनी Insolation Energy Limited ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और तिमाही वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 134362.34 लाख रुपए के मुकाबले 61.02 फीसदी अधिक 216352.38 लाख रुपए का कुल समेकित राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 12558.81 लाख रुपए के मुकाबले 59.75 फीसदी अधिक 20063.15 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 79238.32 लाख रुपए का राजस्व और 6981.47 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 9.10 रुपए का EPS अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां :

Insolation Energy Limited (INA) एक प्रमुख राष्ट्रीय सौर ऊर्जा प्रदाता है और सौर EPC डोमेन में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है। कंपनी ने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ भारत के ऊर्जा-परिदृश्य को बदलते हुए 500 मेगावाट से अधिक सोलर PV मॉड्यूल का नवाचार, विकास, इंजीनियरिंग और निर्माण किया है।

कंपनी का अत्यधिक कुशल उत्पाद पोर्टफोलियो बेहतर कारोबारी संभावनाओं को सुनिश्चित करता है और विभिन्न अनुप्रयोगों में अद्वितीय तकनीकी लाभ प्रदान करता है।

कंपनी पॉली और मोनो क्रिस्टलीय सोलर PV मॉड्यूल और हाफ कट, डुअल ग्लास (ग्लास से ग्लास), BIPV, पॉली, मोनोफेशियल/बिफेशियल, TOPCon मॉड्यूल जैसे नवीन उत्पादों की आपूर्ति करते हैं। कंपनी के देश में निर्मित सोलर पैनल BIS और ALMM अनुमोदित हैं और UL, NISE, CE, BIS-IS:14286 द्वारा प्रमाणित हैं।



You may also like

Leave a Comment