Tuesday, June 30, 2026 |
Home Editorialकई चुनौतियों के बीच भारत में निवेश का माहौल सकारात्मक

कई चुनौतियों के बीच भारत में निवेश का माहौल सकारात्मक

by Business Remedies
0 comments

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर निरंतर सकारात्मक रुख दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से सर्वेक्षण में भी यह बात निकल कर आई है कि 75 फीसदी कंपनियां मानती हैं कि वर्तमान आर्थिक माहौल निजी निवेश के लिए अनुकूल है और कई चुनौतियों के बावजूद भारत में निवेश का माहौल सकारात्मक बना हुआ है। जहां भारत के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र और बाहरी वाणिज्यिक ऋण में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। लगातार निवेश की घोषणाओं में वृद्धि हो रही है और निजी क्षेत्र का इसमें अहम योगदान बना हुआ है। वित्त वर्ष,2025 के पहले नौ महीनों में कुल निवेश घोषणाएं 32.01 लाख करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल की तुलना में 39 फीसदी अधिक है। करीब 70 फीसदी कंपनियों ने वित्त वर्ष, 2026 के दौरान निवेश करने के संकेत दिए हैं। इससे आगामी तिमाहियों में निजी निवेश में वृद्धि होने की संभावना है। रोजगार वृद्धि की उम्मीद सर्वे के मुताबिक, 97 फीसदी कंपनियों ने वित्त वर्ष, 2024-25 और 2025-26 में रोजगार वृद्धि की उम्मीद जताई है। पिछले तीन सालों में 79 फीसदी कंपनियों ने अपनी वर्कफोर्स भी बढ़ाई है। वहीं मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में भी अगले साल 15-22 फीसदी तक डायरेक्ट एम्प्लॉयमेंट ग्रोथ हो सकती है। इनडायरेक्ट एम्प्लॉयमेंट ग्रोथ 14 फीसदी रहने का अनुमान है। सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना पर कई कंपनियों का यह भी कहना है कि सीनियर मैनेजमेंट और अन्य कर्मचारियों के लिए औसत वेतन में 10-20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 2025 में भी जारी रहने की संभावना है। भारत की कंपनियों ने विदेशी निवेश में नया मुकाम हासिल किया है। वहीं जहां भौतिक संपत्तियों में भी निवेश बढ़ा है। इसका सीधा-सादा अर्थ है कि लोग अधिक संपत्ति में निवेश कर रहे हैं, जो आर्थिक विकास का संकेत है। इस प्रकार, भारत का निवेश पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत हो रहा है और निजी क्षेत्र का बढ़ता योगदान देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा।



You may also like

Leave a Comment