Friday, July 3, 2026 |
Home Banking and InsuranceNSE अकादमी और NISM ने संयुक्त प्रमाणपत्र कार्यक्रम शुरू किया

NSE अकादमी और NISM ने संयुक्त प्रमाणपत्र कार्यक्रम शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE ) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनएसई अकादमी लिमिटेड (NAL) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स ( NISM) ने प्रतिभूति और वित्तीय बाजारों में छात्रों और पेशेवरों दोनों के कौशल और ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए संयुक्त प्रमाणपत्र कार्यक्रम प्रदान करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस अवसर पर एनआईएसएम के निदेशक शशि कृष्णन ने कहा कि हम एनएसई अकादमी के साथ मिलकर फिनटेक में पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने पर प्रसन्न हैं, जो वित्तीय क्षेत्र में कौशल अंतर को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एनआईएसएम में, हम वित्तीय शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह सहयोग वित्तीय बाजारों के लिए भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं को तैयार करने में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर है। इस अवसर पर एनआईएसएम के रजिस्ट्रार सुनील कदम ने कहा कि यह पहल वित्तीय क्षेत्र के लिए नवाचार को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एआई, ब्लॉक चेन और साइबर सुरक्षा जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को व्यावहारिक शिक्षा और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के साथ जोडक़र, यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को गतिशील फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करता है।
एनएसई अकादमी लिमिटेड के सीईओ अभिलाष मिश्रा ने कहा कि एनएसई अकादमी और एनआईएसएम की यह साझेदारी भारत के तेजी से विकसित हो रहे बीएफएसआई क्षेत्र के भीतर अधिक जानकार और कुशल कार्यबल को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है।



You may also like

Leave a Comment