मुंबई | JSW Group की कंपनी और भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी Commercial Port Operator JSW Infrastructure Limited (“कंपनी”) ने चौथी तिमाही और 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के नतीजे जारी किए। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। इस दौरान Cargo Handling Volume 31.6 मिलियन टन रहा, जो सालाना आधार पर 1 प्रतिशत अधिक है। कारोबार से आमदनी 19 प्रतिशत बढ़कर 1,522 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं, परिचालन EBITDA 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 769 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का समायोजित कर पश्चात लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 528 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो परिचालन क्षमता और कारोबार में मजबूती को दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक वित्तीय परिणाम में कंपनी ने मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए कई प्रमुख मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया। वर्ष के दौरान Cargo Handling Volume 122 मिलियन टन रहा, जो सालाना आधार पर 4 प्रतिशत अधिक है, जबकि Third Party Volume 3 प्रतिशत बढ़कर 58.8 मिलियन टन पहुंच गया। परिचालन EBITDA 15 प्रतिशत बढ़कर 2,604 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, समायोजित कर पश्चात लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये रहा।




