Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate Worldउज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लोन बुक में 26.6% की सालाना वृद्धि दर्ज की

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लोन बुक में 26.6% की सालाना वृद्धि दर्ज की

by Business Remedies
0 comments

बेंगलुरु | उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड [BSE: 542904; NSE: UjjivanSFB] ने मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के MD एवं CEO Sanjeev Nautiyal ने कहा, “वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही उज्जीवन के लिए एक और महत्वपूर्ण वर्ष का समापन रही, जिसमें मजबूत Execution, बेहतर Operating Performance और लगातार Strategic Progress देखने को मिली। यह प्रदर्शन वित्त वर्ष 26 की शुरुआत में दिए गए Guidance के अनुरूप रहा। Deposits 21.4% सालाना और 8.2% तिमाही वृद्धि के साथ 45,668 करोड़ रुपए तक पहुँच गए। छोटे और विविध Deposits पर फोकस के चलते मार्च 2026 में CASA अनुपात 28.6% रहा।”

उन्होंने आगे कहा, “Gross Loan Book (GLB) 26.6% सालाना और 9.7% तिमाही वृद्धि के साथ 40,655 करोड़ रुपए तक पहुँच गई, जिसे अब तक के सबसे अधिक तिमाही Disbursement 9,811 करोड़ रुपए का समर्थन मिला। Secured Portfolio 43.5% सालाना वृद्धि के साथ 20,079 करोड़ रुपए रहा, जो हमारी दीर्घकालिक Diversification Strategy के अनुरूप है। बैंक ने मजबूत Asset Quality बनाए रखी, जहाँ GNPA / NNPA सुधरकर 2.27% / 0.43% पर आ गया।”



You may also like

Leave a Comment