Wednesday, July 8, 2026 |
Home TourismIHCL का प्रयागराज में प्रवेश, साइन किया गेटवे

IHCL का प्रयागराज में प्रवेश, साइन किया गेटवे

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई

भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक रिसॉर्ट साइन करने की घोषणा की है। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट उनके गेटवे ब्रांड के तहत होगा।

इस अवसर पर IHCL की रियल इस्टेट एंड डेवलपमेंट की एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट, सुमा वेंकटेश ने कहा कि प्राचीन संस्कृति और धार्मिक महत्त्व के लिए पहचानी जाने वाली नगरी प्रयागराज भाविकों और सैलानियों दोनों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों के, उभरते हुए बाजारों में विस्तार करने की हमारी रणनीति के अनुरूप हमने यह कदम उठाया है। इस प्रोजेक्ट के लिए एकावो हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के साथ सहयोग करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। 150 कमरों के गेटवे प्रयागराज में आधुनिक खूबसूरती और स्थानीय वास्तुकला प्रभाव का संगम हुआ है। यहां के मेहमान अपनी जरूरतों के मुताबिक ऑल-डे-डाइनर, बार, स्पेशलिटी रेस्टोरेंट और लाउंज का लुफ्त उठा सकते हैं। आधुनिक जिम, स्विमिंग पूल और स्पा का आनंद भी यहां लिया जा सकता है। 5000 स्क्वायर फीट से बड़ी बैंक्वेट स्पेस होने की वजह से सभी तरह से सोशल और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए यह बेहतरीन है। एकावो हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभिषेक गुप्ता ने कहा कि हम प्रयागराज में गेटवे ब्रांड को लाने के लिए IHCL के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं। यह होटल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनेगा, और उन्हें एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा। दुनिया भर में मशहूर कुंभ मेले के लिए प्रयागराज में  दुनिया भर से लाखों तीर्थयात्री आते हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय और कई शैक्षणिक संस्थान यहां होने की वजह से यह शहर एक महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट केंद्र भी है।



You may also like

Leave a Comment