Saturday, October 31, 2026 |
Home Corporate WorldGandhar Oil Refinery ने दर्ज किया अब तक का सर्वाधिक Rs. 1,847 करोड़ का तिमाही Revenue, मुनाफे में 186 फीसदी का बंपर उछाल

Gandhar Oil Refinery ने दर्ज किया अब तक का सर्वाधिक Rs. 1,847 करोड़ का तिमाही Revenue, मुनाफे में 186 फीसदी का बंपर उछाल

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मुंबई आधारित Gandhar Oil Refinery (India) Limited ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में Rs. 1,847 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही Revenue हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के Rs. 1,068 करोड़ के मुकाबले करीब 73 फीसदी की शानदार बढ़त दर्शाता है। इस दौरान कंपनी का Profit After Tax भी 368 फीसदी बढ़कर Rs. 186 करोड़ पर पहुंच गया है, जो बीते वर्ष इसी तिमाही में Rs. 40 करोड़ था। कंपनी के कामकाज में आए इस बेहतरीन सुधार के चलते Earnings Per Share (EPS) भी Rs. 3.60 से बढ़कर Rs. 17.87 हो गई है।

कंपनी की वित्तीय छमाही के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस दौरान कुल Revenue Rs. 3,579 करोड़ रहा, जो पिछले साल की पहली छमाही के Rs. 1,971 करोड़ से 82 फीसदी अधिक है। इस छमाही में कंपनी का Net Profit Rs. 392 करोड़ दर्ज किया गया, जिसमें पिछले साल की तुलना में 495 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है। कंपनी का Operating Profit (EBITDA) भी दूसरी तिमाही में 337 फीसदी बढ़कर Rs. 288 करोड़ और पहली छमाही में 408 फीसदी बढ़कर Rs. 569 करोड़ हो गया है।

साथ ही, Rating Agency CRISIL ने कंपनी की A+/Stable और A1 Rating को बरकरार रखा है।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के Joint Managing Director Ashlesh Parekh ने कहा कि, “यह प्रदर्शन हमारे मजबूत Business Model और बाजार की अनिश्चितताओं के बीच बेहतर Strategies को दर्शाता है। पश्चिम एशिया में Geopolitical Tensions और Logistics जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने Supply Chain को सुचारू बनाए रखा। मानसून के दौरान Silvassa Unit No. 2 में भारी बारिश और बाढ़ से आई रुकावट के बाद अगस्त की शुरुआत में वहां Operations पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। कंपनी ने इस तिमाही में अपनी Operational Capacity को मजबूत करने के लिए Debottlenecking Programme को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। कंपनी को भरोसा है कि भविष्य में वह अपनी इसी वित्तीय स्थिरता और Internal Accruals के दम पर विकास के अगले चरण में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

 



You may also like

Leave a Comment