मुंबई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, जो इंडिगो की मूल कंपनी है, के शेयर सोमवार को हल्की गिरावट के साथ खुले। ग्लोबल ब्रोकरेज यूबीएस ने कंपनी के शेयर को Downgrade करते हुए इसका Target Price घटा दिया है। इस फैसले के पीछे बढ़ते वैश्विक आर्थिक दबाव और एयरलाइन सेक्टर की मुनाफाखोरी पर लगातार पड़ रहे असर को मुख्य कारण बताया गया है।
शुरुआती गिरावट के बाद शेयरों में कुछ सुधार देखने को मिला और दोपहर के समय यह ₹.4560.50 पर ट्रेड कर रहा था, जो ₹.37.40 या 0.83प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। यूबीएस ने इस स्टॉक की रेटिंग को पहले के “Buy” से घटाकर “Neutral” कर दिया है और Target Price को ₹.5480 से कम करके ₹.4940 कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि एयरलाइन इंडस्ट्री के ऑपरेटिंग माहौल को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष, ने बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है। इसके चलते ऊर्जा की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसका सीधा असर एविएशन सेक्टर पर पड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार, जेट ईंधन की Spot कीमतें पिछले कुछ महीनों में लगभग दोगुनी हो चुकी हैं, जिससे एयरलाइंस की लागत में भारी वृद्धि हुई है। हालांकि, यूबीएस ने यह भी माना कि इंडिगो अपनी मजबूत संचालन क्षमता और बड़े नेटवर्क के कारण कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। घरेलू स्तर पर, भारत सरकार द्वारा एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों को नियंत्रित करने के कदम से कुछ राहत मिली है। April 2026 के लिए एटीएफ कीमतों में वृद्धि को 9प्रतिशत तक सीमित रखा गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्च में यह बढ़ोतरी 115प्रतिशत तक देखी गई थी।
पिछले पांच दिनों में इंडिगो के शेयर ₹.153.50 या 3.26प्रतिशत गिर चुके हैं। वहीं पिछले एक महीने में इसने ₹.461 या 11.25प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया है। हालांकि, बड़े समयावधि में प्रदर्शन कमजोर रहा है। पिछले छह महीनों में शेयर ₹.1274.50 या 21.84प्रतिशत तक गिरा है। वहीं Year-To-Date आधार पर इसमें ₹.550 या 10.76प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।





