Friday, July 10, 2026 |
Home EducationManipal University जयपुर का 11वां दीक्षांत समारोह 19 और 20 अक्टूबर को

Manipal University जयपुर का 11वां दीक्षांत समारोह 19 और 20 अक्टूबर को

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर

Manipal University जयपुर (एमयूजे) 19 और 20 अक्टूबर 2024 को यूनिवर्सिटी कैंपस में अपने बहुप्रतीक्षित 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में 2023-2024 बैच के ग्रेजुएट्स को सम्मानित करने के लिए फैकल्टी, परिवार और विशिष्ट अतिथि एक साथ आएंगे। मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के अध्यक्ष, प्रो. (डॉ.) नीति निपुण शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यह जानकारी दी।

दीक्षांत समारोह की शुरुआत अकादमिक प्रोसेशन के साथ होगी, जिसमें एनईटीएफ और ईसी-एनएएसी और एनबीए के चेयरमैन, प्रो. (डॉ.) अनिल सहस्रबुद्धे शनिवार 19 अक्टूबर को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सस्टेनेबल डवलपमेंट एडवोकेट और क्लाइमेट लीडर, सुरेश प्रभु विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसी प्रकार, 20 अक्टूबर 2024 को एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक, श्री मुनीश शारदा मुख्य अतिथि होंगे। एमईएमजी के चेयरमैन, डॉ. रंजन पाई; मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के चेयरमैन, एस. वैथीस्वरन; मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के प्रेसिडेंट प्रो. एन. एन. शर्मा; प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) करुणाकर कोटेगर; रजिस्ट्रार प्रो. नीतू भटनागर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दसारी नागराजू सहित सभी संकायों के डीन और विभिन्न स्कूलों के डायरेक्टर्स इस समारोह का हिस्सा होंगे। मणिपाल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार, डॉ. नीतू भटनागर ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 3024 ग्रेजुएट्स को इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट, साइंस, कॉमर्स, लॉ, ह्यूमैनिटीज, जर्नलिज्म आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में डिग्री दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के 49 गोल्ड मेडलिस्ट्स को मेडल्स प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय के कई खिलाडय़िों को विशेष सम्मान-पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एमयूजे के प्रेसिडेंट, प्रो. (डॉ.) एन.एन. शर्मा ने कहा कि शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर का योगदान सराहनीय है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में योगदान के लिए प्रतिबद्ध है।  प्रो. (डॉ.) एन.एन. शर्मा ने दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एमयूजे उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment