Wednesday, July 1, 2026 |
Home Metro City Specialआइईटीएमएस पोर्टल पर अभीविन्यास सत्र व संवाद का आयोजन

आइईटीएमएस पोर्टल पर अभीविन्यास सत्र व संवाद का आयोजन

विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में आयकर विभाग की ओर से हुआ कार्यक्रम

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में वाणिज्यक कर विभाग के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।
विश्वकर्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सोमानी, महासचिव पुष्प कुमार स्वामी व समस्त कार्यकारिणी विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने संवाद कार्यक्रम में पधारे अधिकारियों का पुष्प माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष जगदीश सोमानी ने कहा कि वाणिज्यिक कर विभाग अपनी विशेषताओं और कार्यत्मकताओं के साथ अपनी नवीनतम जानकारी से अवगत कराएंगे। अभी हाल में वाणिज्यक कर विभाग ने कई बदलाव किए गए हैं। इसकी जानकारी इस संवाद में दी जाएगी व व्यापार एवं व्यवसाय में आने वाली वाणिज्यिक कर विभाग से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
वाणिज्यक कर विभाग से आईं कीर्ति शर्मा, एडिशनल कमिश्नर जॉन 4, सीमा शर्मा जॉइंट कमिश्नर सर्कल ए, सुरेंद्र सिंह जॉइंट कमिश्नर सर्कल, नितिन तिवारी डिप्टी कमिश्नर सर्किल बी, हेमलता जेठवानी डिप्टी आयुक्त सर्कल एच व अन्य अधिकारीगण ने अपने उद्बोधन में वाणिज्यिक कर विभाग में किए गए नए बदलाव एवं विविध योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। वाणिज्यक कर विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार आइईटीएमएस सॉफ्टवेयर की सुविधा करदाता के लिए उपलब्ध कराई गई। कार्यशाला में करदाताओं को ई टैक्स ऑफिसर मॉडल के संबंध में पीपीटी व वीडियो द्वारा पोर्टल पर विस्तार से अवगत कराया।
महासचिव पुष्प कुमार स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम से वाणिज्यिक कर विभाग एवं व्यापारियों की जीएसटी की समस्याओं का समाधान करने हेतु विभिन्न लाभकारी जानकारी जैसे नवीनतम बदलाव के बारे में अपने व्यवसाय पर पडऩे वाले प्रभाव को समझने एवं कर विभाग से संबंधित शंकाओं व चिताओं को समझने का लाभ प्राप्त हुआ। व्यापारियों व व्यवसायों के सामने आने वाली समस्याओं का कार्यशाला में समाधान किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्य व उद्योगपति मौजूद रहे।



You may also like

Leave a Comment