Sunday, July 5, 2026 |
Home Metro City Specialमहावीर भवन मानसरोवर में मनाया गया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

महावीर भवन मानसरोवर में मनाया गया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने किया नवकार महामंत्र का जाप

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। ‘विश्व नवकार महामंत्र’ दिवस के क्रम में बुधवार को प्रात: 8 बजे से महावीर भवन, किरण पथ, मानसरोवर में आचार्य प्रवर 1008 विजयराज महाराज के आज्ञानुवर्ती श्रद्धेय कौशल मुनि महाराज आदि ठाणा-3 एवं महासती राजश्री महाराज आदि ठाणा-5 के पावन सानिध्य में विश्व कल्याण की मंगल भावना के साथ लगभग 500-550 श्रावक-श्राविकाओं ने नवकार महामंत्र के जाप किए।
इस अवसर पर महासती सत्यप्रभा महाराज ने भजन के माध्यम से नवकार महामंत्र का बखान किया। साथ ही सारगर्भित उद्बोधन में श्रद्धेय कौशल मुनि महाराज ने कहा कि श्रद्धापूर्वक नवकार महामंत्र के जाप करने से मनवांछित सिद्धि की प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम में पधारे सभी श्रावक-श्राविकाओं का संघाध्यक्ष राजेन्द्र राजा ने अभिनन्दन करते हुये विश्व कल्याण के लिये आयोजित नवकार महामंत्र जाप में सभी की सहभागिता के लिये आभर व्यक्त करते हुये कल भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर सपरिवार उपस्थित होने के लिये श्रीसंघ की ओर से आमंत्रित किया। धर्मसभा का संचालन संघ मंत्री प्रकाश चन्द लोढ़ा ने किया।



You may also like

Leave a Comment