मुंबई, जुलाई, 2026 | IDFC FIRST Bank ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत काम करने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ जुड़कर PF (Provident Fund) भुगतान सेवा शुरू कर दी है।
इस सुविधा के जरिए संस्थान अब EPFO पोर्टल से सीधे PF भुगतान शुरू कर सकते हैं और IDFC FIRST Bank के रिटेल और कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से भुगतान पूरा कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल है। इसमें रियल-टाइम ट्रांजैक्शन की पुष्टि, इस्तेमाल में आसान इंटरफेस और रिकॉर्ड रखने व मिलान के लिए तुरंत चालान डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है।
डिजिटल बैंकिंग को और आसान बनाने की दिशा में कदम
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, IDFC FIRST Bank के हेड- रिटेल लाइबिलिटीज़, Ashish Singh ने कहा, “हम समझते हैं कि हर कारोबार के लिए समय पर वैधानिक भुगतान करना बेहद जरूरी होता है और हमारा मानना है कि यह प्रक्रिया आसान और बिना किसी परेशानी के होनी चाहिए। EPFO के साथ हमारी इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक अब IDFC FIRST Bank के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेज़ी, सुरक्षा और आसानी से PF का भुगतान कर सकेंगे। यह बैंकिंग को और सरल बनाने की हमारी लगातार कोशिश का हिस्सा है, ताकि ग्राहकों का समय बचे, मेहनत कम हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके।”
एकीकृत प्लेटफॉर्म पर कई वैधानिक भुगतान सुविधाएं
IDFC FIRST Bank उन चुनिंदा बैंकों में शामिल है, जिन्हें प्रत्यक्ष कर (CBDT), GST, कस्टम ड्यूटी और EPFO से जुड़े वैधानिक भुगतान की सुविधा देने की अनुमति मिली है। इसके जरिए ग्राहकों को अपनी सभी बैंकिंग जरूरतों के लिए एक ही एकीकृत प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सुविधाएँ मिलती हैं।
कारोबारों को मिलेगा डिजिटल भुगतान का लाभ
EPFO से जुड़ने के बाद कारोबार अब पूरे साल आसानी से डिजिटल माध्यम से PF भुगतान कर सकेंगे। इससे नकदी प्रबंधन बेहतर होगा और समय पर जरूरी वैधानिक भुगतान करना भी आसान हो जाएगा।
EPFO पोर्टल पर IDFC FIRST Bank के जरिए PF भुगतान करने का तरीका
- https://unifiedportal-emp.epfindia.gov.in/epfo/ पर लॉग इन करें।
- चालान तैयार करें।
- IDFC FIRST Bank चुनें और सुरक्षित तरीके से भुगतान पूरा करें।
- अपने रिकॉर्ड के लिए भुगतान किए गए चालान को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
अधिक जानकारी के लिए
https://www.idfcfirst.bank.in/business-banking/tax-payment

